Father Kidnap Son: गुजरात के सूरत शहर में कर्ज़ में डूबे पिता ने अपने ही बेटे को कराया किडनैप !

father kidnap son in surat gujarat: पुलिस ने इस घटना की जांच में आसपास के तमाम सीसीटीवी खंगाले और एक जगह सीसीटीवी में बच्चों की तस्वीर नजर आई पुलिस ने बच्चे के पिता को बुलाकर लड़के की पहचान करवाई पिता ने बच्चे की पहचान की पुष्टि की

KEY HIGHLIGHTS
  1. सूरत की जिग्नेश नगर सोसायटी में बीती 6 जुलाई को एक बच्चा गुम हो गया
  2. जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट डिंडोली पुलिस थाने में 7 जुलाई को बच्चे के पिता ने दर्ज कराई
  3. जिसमे 5 साल के बच्चे के अपहरण का मामला दर्ज किया गया पुलिस मामले की जांच में जुट गई

father kidnap son in surat: गुजरात के सूरत शहर के डिंडोली पुलिस थाने के इलाके में जिग्नेश नगर सोसायटी में बीती 6 जुलाई को एक बच्चा गुम हो गया जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट डिंडोली पुलिस थाने में 7 जुलाई को बच्चे के पिता ताराचंद उत्तम पाटिल ने दर्ज कराई जिसमे 5 साल के बच्चे के अपहरण का मामला दर्ज किया गया डिंडोली पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

Father Kidnap Son in Surat Gujarat

पुलिस ने इस घटना की जांच में आसपास के तमाम सीसीटीवी खंगाले

क्योंकि मामला बच्चों के अपहरण का था लिहाजा डिंडोली पुलिस थाने की टीम की मदद के लिए क्राइम ब्रांच की टीम भी जुट गई बच्चे के गुम होने के तीन दिन बाद डिंडोली पुलिस और सूरत क्राइम ब्रांच की टीम ने इस बच्चे को महाराष्ट्र से सूरत की तरफ आ रही ट्रेन से बरामद किया इस केस रोमांचक मोड़ तब आया जब पुलिस ने बच्चों को अपहरण करने के मामले में बच्चे के पिता उसकी बुआ और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार किया।

End of Feed