Mainpuri Killer Brother: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव का ये मामला है जहां के निवासी नेक्से लाल पिछले 5 दिनों से लापता थे जब उनकी कोई खबर न मिली तो उनकी पत्नी मन्नाका देवी शिकायत हेतु अपने देवर के साथ थाने पहुंच अपने पति के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, आज मृतक की पत्नी ने जब अपने देवर से पति के बारे मे पूंछा तो उसने अपने द्वारा की गई घटना की जानकारी दी।
प्रतीकात्मक फोटो
जिसके बाद मृतक की पत्नी ने पुलिस को सूचना दी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब गड्ढे को खुदवाया तो पुलिस को गड्ढे में नेक से लाल का शव बरामद हुआ इसके बाद जब पुलिस ने पूछताछ की तो नेक्से लाल के ही छोटे भाई जो अपनी भाभी के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने गए थे आरोपी भाई ने अपना गुनाह खुद कबूल कर लिया।
ये भी पढ़ें- Muzaffarpur Crime: बहन का था जीजा से अवैध संबंध, भाई ने जताया ऐतराज; महिला ने की सगे भाई की हत्या
आरोपी ने बताया कि जब उनकी भाभी बाहर गई थी तब मौका पाकर अपने ही बड़े भाई की हत्या कर उनका शव बोरिंग में दफनाकर बोरिंग बंद कर दी थी, पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है
