क्राइम

भाई ने भाई को कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर नल की बोरिंग में दफना दी लाश, ऐसे खुला मामला

Mainpuri Brothers Brutal Murder: मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर में दिल दहला देने वाला वाकया सामने आया जहां आपसी विवाद को लेकर भाई ने ही अपने भाई की दिनदहाड़े घर में धारदार कुल्हाड़ी से मारकर हत्या को अंजाम दिया और घर में ही बनी नल की बोरिंग में 10 फुट नीचे दफना दिया।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

KEY HIGHLIGHTS
  1. नेक्से लाल पिछले 5 दिनों से लापता थे जब उनकी कोई खबर न मिली तो उनकी पत्नी थाने पहुंची
  2. वहां थाने में अपने पति के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी
  3. देवर से पति के बारे मे पूंछा तो उसने अपने द्वारा की गई घटना की जानकारी दी

Mainpuri Killer Brother: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव का ये मामला है जहां के निवासी नेक्से लाल पिछले 5 दिनों से लापता थे जब उनकी कोई खबर न मिली तो उनकी पत्नी मन्नाका देवी शिकायत हेतु अपने देवर के साथ थाने पहुंच अपने पति के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, आज मृतक की पत्नी ने जब अपने देवर से पति के बारे मे पूंछा तो उसने अपने द्वारा की गई घटना की जानकारी दी।

जिसके बाद मृतक की पत्नी ने पुलिस को सूचना दी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब गड्ढे को खुदवाया तो पुलिस को गड्ढे में नेक से लाल का शव बरामद हुआ इसके बाद जब पुलिस ने पूछताछ की तो नेक्से लाल के ही छोटे भाई जो अपनी भाभी के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने गए थे आरोपी भाई ने अपना गुनाह खुद कबूल कर लिया।

आरोपी ने बताया कि जब उनकी भाभी बाहर गई थी तब मौका पाकर अपने ही बड़े भाई की हत्या कर उनका शव बोरिंग में दफनाकर बोरिंग बंद कर दी थी, पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article