क्राइम

Son Burns Father: पढ़ाई न करने पर पिता ने लगाई डांट तो उन्हें 'जिंदा ही जला' डाला, फरीदाबाद का मामला

Faridabad Son Burns Father: फरीदाबाद में 14 साल के बेटे ने पिता को जिंदा जलाया, पैसे चोरी करने और पढ़ाई न करने पर उन्होंने डांट लगाई थी।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Faridabad Son Burns Father: फरीदाबाद में पैसे चोरी करने और पढ़ाई न करने पर डांट लगाने से नाराज़ 14 वर्षीय लड़के ने अपने पिता को कथित रूप से जिंदा जलाकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि मृतक की पहचान 55 वर्षीय आलम अंसारी के रूप में हुई है।

उनके अनुसार, घटना पल्ला थाना क्षेत्र में सोमवार रात करीब 1:30 बजे हुई।अधिकारी ने बताया कि अंसारी ने बेटे को पैसे चोरी करने और पढ़ाई न करने को लेकर डांटा था जिससे नाराज होकर नाबालिग लड़के ने अपने पिता को कमरे में बंद कर जिंदा जला दिया।

उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article