दिल्ली

Delhi News: छह बांग्लादेशी महिलाएं हिरासत में, बंगाल के रास्ते पहुंचीं थी राजधानी

दिल्ली पुलिस ने पहाड़गंज इलाके से छह बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। ये सभी महिलाएं अलग-अलग समय पर बंगाल के रास्ते अवैध रूप से दिल्ली पहुंची थीं। दिल्ली में ये कूड़ा बीनने और हाउस हेल्प जैसे काम करती थीं। पुलिस अब इनके प्रत्यर्पण की तैयारी कर रही है।

Image

दिल्ली पुलिस की हिरासत में बांग्लादेशी महिलाएं

Photo : ANI

Bangladeshi Women Arrested: अभी पिछले दिनों ही दिल्ली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड ने 10-12 वर्षों से भारत में बांग्लादेशियों की घुसपैठ कराने वाले मास्टर माइंड चांद मियां के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया कि आज एक और खबर अवैध बांग्लादेशी नागरिकों से जुड़ी आई। दिल्ली की मंडावली थाना पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रही छह बांग्लादेशी महिलाओं को हिरासत में लिया है। ये अलग-अलग समय पर बंगाल के रास्ते दिल्ली तक पहुंची थीं।

पूछताछ में खुला राज

मंडावली पुलिस को 29 अप्रैल को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ महिलाएं अवैध रूप से इलाके में रह रही हैं। सूचना के आधार पर मंडावली पुलिस की टीम ने एक महिला को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की। जिसके बाद पुलिस को पांच और अवैध घुसपैठियों का पता चला। शहर के पहाड़गंज इलाके से पुलिस ने कुल छह बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान, मीम अख्तर (23 वर्ष), मीना बेगम (35 वर्ष), शेख मुन्नी (36 वर्ष), पायल शेख (25 वर्ष), सोनिया अख्तर (36 वर्ष) और तानिया खान (34 वर्ष) के तौर पर हुई है।

वापस भेजने की शुरू हो गई है तैयारी

ये बांग्लादेशी महिलाएं दिल्ली में घरेलू सहायिका और कूड़े बीनने जैसे काम करती थीं। पूछताछ में इन्होंने खुलासा किया कि दिल्ली में बांग्लादेश के कई लोग रहते हैं, जिनकी सहायता से ये बंगाल के रास्ते दिल्ली तक पहुंची थीं। पुलिस अब इनके साथियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है और इनके प्रत्यर्पण की तैयारी चल रही है।

अभी घुसपैठिए गैंग का हुआ था खुलासा

गौरतलब है कि मार्च के महीने में दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बांग्लादेशी युवक तैमूर नगर में छिपा हुआ है। युवक का नाम असलम था। असलम से पूछताछ में कई खुलासे हुए बाद पुलिस ने चांद मियां को गिरफ्तार किया, जो बांग्लादेशियों को भारत में अवैध एंट्री कराने का नेटवर्क चलाता था। इस मामले में 47 बांग्लादेशी और 5 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था।

इस खबर को विस्तार से आप यहां पढ़ सकते हैं- बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क का पर्दाफाश!

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें