9 वर्षीय बच्चे के सामने पिता की हत्या, चुपचाप देखती रही मां, प्रेमी संग रची थी साजिश

पुलिस के अनुसार अनीता और वीरू दोनों पहले से तलाकशुदा थे और दोनों का प्रेम विवाह हुआ था। उसने बताया कि अनीता एक किराना की दुकान करती थी जहां वह कचोरी आदि का ठेला लगाने वाले काशीराम के संपर्क में आई।

9 Year Old Boy Witnesses Father's Murder: राजस्थान के अलवर जिले के खेड़ली कस्बे में नौ साल के एक बच्चे के सामने उसके पिता की हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार यह हत्या बच्चे की मां के प्रेमी ने अपने चार सहयोगियों के साथ मिलकर की। हत्या के चश्मदीदी इस बच्चे ने पुलिस को बताया कि घटना के समय उसकी मां चुपचाप खड़ी रही। पुलिस ने बताया कि घटना सात जून की रात की है जब टेंट का काम करने वाले वीरू जाटव की रेहड़ी लगाने वाले काशीराम प्रजापत ने कथित तौर पर भाड़े पर बुलाए अपने साथियों की मदद से हत्या कर दी।

Murder

प्रतीकात्मक तस्वीर

बच्चे के सामने पिता की हत्या

उसने बताया कि काशीराम कथित तौर पर वीरू की पत्नी अनीता का प्रेमी है। खेड़ली के थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने कहा, अपने बयान में बच्चे ने कहा कि रात में चारपाई हिलने की आवाज सुनकर उसकी नींद खुली। उसने देखा कि काशीराम उसके पिता का मुंह तकिये से दबा रहा था जबकि उसकी मां अनीता पास में खड़ी होकर देख रही थी। जब लड़के ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो काशीराम ने उसे उठा लिया और चुप रहने के लिए धमकाया।

End of Feed