क्राइम

बक्से में क्या, बम या कुछ और? देहरादून में रेडियोएक्टिव पदार्थ के साथ पकड़े गए 5 संदिग्ध

देहरादून के राजपुर से पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से रेडियोएक्टिव पदार्थ के बक्से मिले हैं। पुलिस ने इन बक्सों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Image

देहरादून में रेडियोएक्टिव पदार्थ के साथ पांच गिरफ्तार (फोटो- Uttarakhand Police)

KEY HIGHLIGHTS
  • पुलिस को मिले रेडियोएक्टिव पदार्थ के बॉक्स
  • पुलिस ने कमरा किया सील
  • भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर करेगा जांच

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पुलिस के हाथ कुछ ऐसी चीजें लगीं है, जिससे तबाही मच सकती है। उत्तराखंड पुलिस ने पांच ऐसे संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से रेडियोएक्टिव पदार्थ मिले हैं, अब ये बम हैं या कुछ और ये तो जांच के बाद ही पता चलेगा। पुलिस ने घर को सील कर दिया है।

डिवाइस की डील की हो रही थी बात

देहरादून के राजपुर के एक फ्लैट से पांच संदिग्ध गिरफ्तार किए गए हैं। उनके पास से रेडियोएक्टिव पदार्थ और अन्य सामग्री भी बरामद हुई है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ब्रुक एंड वुडस सोसाइटी में स्थित श्वेताभ सुमन के फ्लैट, जिसे उन्होंने कुछ लोगों को किराये पर दिया है, उक्त फ्लैट में कुछ संदिग्ध व्यक्ति आये हैं। वो अपने साथ संभवत: कोई रेडियोएक्टिव पदार्थ व अन्य सामग्री लेकर आये है। वे उक्त डिवाइस की खरीद-फरोख्त की बात कर रहे हैं।

बक्से को पुलिस ने नहीं खोला

इस सूचना पर थाना राजपुर की पुलिस मौके पर पहुंची। वहां पुलिस को पांच व्यक्ति मौजूद मिले। उनके पास से एक डिवाइस मिला। इसके साथ ही एक काले रंग का बाॅक्स मिला, जिसमें उक्त व्यक्तियों ने रेडियो एक्टिव पावर आर्टिकल होना बताया तथा उसे खोलने पर रेडिएशन का खतरा होने की बात कही।

फैल सकती है रेडिएशन

पुलिस ने रेडिएशन फैलने की आशंका के बीच उक्त उपकरणों वाले कमरे को सील करते हुए मौके पर एसडीआरएफ की टीम को तैनात कर दिया। अन्य संबंधित एजेंसियों को भी इसकी सूचना दी गई। डिवाइस को परीक्षण हेतु भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर भेजे जाने की बात कही गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवेंद्र पाठक, तरबेज आलम, सरवर हुसैन, जैद अली और अभिषेक जैन के रूप में हुई है। मामले की जांच जारी है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article