क्राइम

बेहद खौफनाक! दादी और प्रेमिका सहित 5 लोगों को उतारा मौत के घाट, खुद कबूला जुर्म

Thiruvananthapuram Kerala 5 Murder:केरल के तिरुवनंतपुरम में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, यहां एक व्यक्ति ने अपने भाई, दादी और एक महिला सहित 5 लोगों की हत्या की।

Image

एक व्यक्ति ने अपने भाई, दादी और एक महिला सहित 5 लोगों की हत्या की (प्रतीकात्मक फोटो)

Thiruvananthapuram Kerala 5 Murder: केरल के तिरुवनंतपुरम से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है इस घटना में एक व्यक्ति ने पुलिस के सामने कबूल किया कि उसने अपने भाई, दादी और एक महिला सहित छह लोगों की हत्या की है। तिरुवनंतपुरम के निकट वेंजारामूडु में एक चौंकाने वाली घटना में 23 वर्षीय एक व्यक्ति ने पुलिस के सामने कबूल किया कि उसने अपने 13 वर्षीय भाई, 80 वर्षीय दादी और एक महिला सहित छह लोगों की हत्या की है।

महिला उसकी प्रेमिका बताई जा रही है।पुलिस ने बताया कि इस व्यक्ति की पहचान अफान नामक व्यक्ति के रूप में हुई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अफान की मां को निजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया

अफान ने दावा किया था कि उसने जहर खा लिया है।पुलिस ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि अफान की मां को गंभीर हालत में एक निजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है उसने अपनी मां पर भी हमला किया था। मृतकों में दो उनके करीबी रिश्तेदार थे यह घटना तब प्रकाश में आई जब अफान शाम को वेंजारामूडु पुलिस थाने में आया और अपना अपराध कबूल किया।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article