दिल्ली

Delhi: उधार के पैसे मांगना पड़ा भारी, 100 रुपये के लिए कर दी युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के नरेला में एक 25 वर्षीय युवक की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई। युवक ने उधार के 100 रुपये युवक से वापस मांगे थे, जिसपर दोनों का झगड़ा हो गया और आरोपी ने उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस को विशाल बाग में चावल मिल के पीछे युवक का शव पड़ा मिला। दो दिन जांच के बाद उसकी पहचान हो पाई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए भी 140 सीसीटीवी फुटेज की जांच की।

Image

फाइल फोटो

Delhi Crime News: दिल्ली में उधार के तौर पर दिये गए 100 रुपये वापस मांगने पर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। आरोपी ने 25 वर्षीय युवक को शराब पिलाकर बेहोश कर दिया और ईंट से सिर कुचलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

शव की पहचान के लिए घर-घर चलाया अभियान

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) (बाहरी उत्तर) निधिन वलसन ने बताया कि यह घटना नरेला इलाके में 15 फरवरी को हुई। पुलिस ने आरोपी अमन को गिरफ्तार कर लिया गया है। नरेला थाने को शव के बारे में एक पीसीआर कॉल आई, जिसके बाद तुरंत टीम मौके पर भेजी गईं और प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। डीसीपी ने कहा, ‘‘विशाल बाग में चावल मिल के पीछे शव पाया गया और शुरुआत में टीम शव की पहचान नहीं कर सकीं। इसके कारण शव की पहचान के लिये घर-घर अभियान चलाया गया।’’ उन्होंने कहा कि दो दिन की जांच के बाद मृतक की पहचान हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान बांकनेर स्थित दादा माई कॉलोनी निवासी बंटी के रूप में हुई है।

140 सीसीटीवी की जांच की गई

वाल्सन ने बताया कि पुलिस ने 140 सीसीटीवी कैमरों की जांच की और आरोपी की गतिविधियों का पता लगाया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करके पकड़े जाने से बचने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि 100 रुपये न चुकाने की वजह से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसने हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसने बंटी को शराब पिलाकर बेहोश कर दिया और ईंट से उसका सिर कुचल दिया।

(इनपुट - भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article