पहले जबरदस्ती पिलाई शराब, फिर तार-तार की अस्मत; दिल्ली में नाबालिग के साथ दिल दहला देने वाली दरिंदगी

दिल्ली में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने नाबालिग को जबरदस्ती शराब पिलाकर फिर उसके साथ जघन्य वारदात को अंजाम दिया था।

राजधानी दिल्ली में फिर एक नाबालिग दरिंदों का शिकार बनी है, यहां के समयपुर बादली इलाके में एक 13 साल की नाबालिग को जबरन शराब पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) हरेश्वर स्वामी ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये घटना 20 दिसंबर की है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें से एक बैंक कर्मी ऋषभ (26)और दूसरा राजा विहार में सैलून मालिक नरोत्तम उर्फ नेता (28)है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में लगी है।

राजधानी दिल्ली में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म।

राजधानी दिल्ली में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म।

शराब के नशे में थी किशोरी

पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) हरेश्वर स्वामी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 20 दिसंबर की शाम पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर)को सूचना मिली कि राजा विहार में एक लड़की को जबरन शराब पिलाई गई है। इसके बाद तुरंत पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और जांच की। तब पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी शराब के भीषण नशे में थी। बाद में जब पीड़िता का नशा उतरा और उसका बयान दर्ज किया गया तो गंभीर मामले का पता चला।

End of Feed