नितिन गडकरी की मौजूदगी में Zojila Tunnel का ऐतिहासिक ब्रेकथ्रू, बताया कश्मीर-लद्दाख की 'जीवनरेखा'

जोजिला टनल परियोजना ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज इस टनल के ब्रेकथ्रू इवेंट में हिस्सा लिया। यह सुरंग कश्मीर-लद्दाख के बीच ऑल वेदर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगी।

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में देश की एक बहुत ही महत्वाकांक्षी जोजिला टनल (Zojila Tunnel) परियोजना ने आज यानी सोमवार 9 जून को एक अहम पड़ाव हासिल कर लिया है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने दुनिया की सबसे लंबी दोनों तरफ जाने वाली सिंगल-ट्यूब रोड टनल के ब्रेकथ्रू समारोह में भाग लिया और अंतिम चट्टानी दीवार के प्रतीकात्मक रूप से खोदने का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उनके साथ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी मौजूद थे।

Zojila Tunnel Nitin Gadkari

जोजिला टनल के ब्रेकथ्रू में पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

टनल के ब्रेकथ्रू कार्यक्रम में नितिन गडकरी ने कहा कि यह लद्दाख, कारगिल और कश्मीर की जनता के लिए जीवन रेखा है। उन्होंने बताया कि माइनस 4 डिग्री से भी कम तापमान में इस टनल का काम किया गया। उन्होंने जानकारी दी कि टनल को बनाने वाले 80 फीसद लोग इसी क्षेत्र के हैं।

End of Feed