दिल्ली में खूनी होली, बुराड़ी में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार; हत्या से सनसनी

नॉर्थ दिल्ली के बुराड़ी थाना क्षेत्र में होली खेलने को लेकर दो गुटों में कहासुनी के बाद एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे उसकी युवक की मौत हो गई और दूसरा युवक घायल है।

दिल्ली : उत्तर दिल्ली के बुराड़ी थाना क्षेत्र स्थित वशिष्ठ एनक्लेव कॉलोनी में बुधवार यानी होली के दिन खुशियों का माहौल उस समय मातम में बदल गया, जब रंग खेलने के दौरान दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार कॉलोनी में कुछ युवक आपस में होली खेल रहे थे। इसी दौरान उनका दूसरे युवकों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ी और मामला चाकूबाजी तक पहुंच गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई।

Murder in Delhi

(सांकेतिक फोटो-Istock)

बिहार का रहने वाला था युवक

इस घटना में 20 वर्षीय युवक नेपल राम की मौत हो गई। नेपल राम मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और वशिष्ठ एनक्लेव के पास ही किराए पर रहता था। बताया जा रहा है कि वह अपने घर के नजदीक ही दोस्तों के साथ होली खेल रहा था, तभी उस पर चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर हालत में उसे तुरंत बुराड़ी स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

End of Feed