शहर

Kal Ka Mausam : 2 दिन आंधी-बारिश करेगी अटैक, मौसम करेगा बेचैन; IMD का आया बड़ा अलर्ट

Kal Ka Mausam, Holi Ka Mausam 05 March 2026 , कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में दिन में 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे सुबह-शाम हल्की सर्दी महसूस होगी, लेकिन दिन में गर्मी प्रतीत होगी। मौसम विभाग का कहना है 5 फरवरी तक हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ ऊंचे भागों पर पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश एवं बर्फबारी होगी, जिससे अभी दिन में भी सर्दी का एहसास होगा। उधर, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के एक से दो राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट है।

Image

कल का मौसम

Kal Ka Mausam ( कल का मौसम ) : देश होली के रंग में सराबोर हो रहा है और मौसम का मिजाज ऊपर चढ़ रहा है। अधिकांश राज्यों में बादल साफ हैं, लेकिन कुछ राज्य बारिश की बौछारों में भीग रहे हैं। आईएमडी ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान पहाड़ों पर एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव रहेगा, जिसका प्रभाव जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों पर रहेगा। इसके असर से बादल गरजेंगे और तेज हवाओं के साथ बारिश रिकॉर्ड की जाएगी एवं ऊंचे भागों पर बर्फबारी होगी, जिससे कड़ाके की सर्दी महसूस की जाएगी। हालांकि, उत्तराखंड में 7 मार्च तक मौसम साफ रहेगा, लेकिन 8 मार्च से कुछ इलाकों में बारिश की गतिविधियां होने की संभावना है। फिलहाल, दिल्ली, मुंबई, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन दिन में तेज हवाएं चलेंगी और सुबह-शाम गुलाबी सर्दी का एहसास बना रहेगा। स्काईमेट का पूर्वानुमान है कि गुरुवार तक अरुणाचल प्रदेश और केरल के कुछ भागों पर तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। शेष राज्यों में तापमान में बढ़ोतरी से गर्मी परेशान करेगी।

यूपी-बिहार का मौसम

उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह से बदला हुआ है। दिनभर तेज हवाएं चल रही हैं और पतझड़ शुरू हो गया है। हालांकि, सुबह और शाम को हल्की गुलाबी सर्दी का एहसास हो रहा है, लेकिन दिन में गर्मी प्रतीत हो रही है। अगले 2 दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के संकेत हैं, जिससे मौसम और गर्म होगा। अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। फिलहाल, बारिश को लेकर को संभावना नहीं है। उधर, बिहार में भी मौसम साफ है, लेकिन दिनभर 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। फिलहाल राज्य में बारिश को लेकर कोई कयास नहीं है। ऐसे में इस सप्ताह के आखिर तक तापमान में काफी बढ़ोतरी हो सकती है।

दिल्ली में मौसम कैसा है

दिल्ली में होली की सुबह हल्की गर्म रही, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक 15.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, पालम में न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री, लोधी रोड में 14.2 डिग्री, रिज में 16.2 डिग्री और आयानगर में 15.3 डिग्री सेल्सियस रहा। आईएमडी के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। फिलहाल, दिन में तेज हवाओं के कारण प्रदूषण के स्तर में कमी आई है। एक्यूआई ’मध्यम’ श्रेणी में बना हुआ है, जो आगे एक सप्ताह में और भी नीचे गिरेगा। सीपीसीबी के मुताबिक, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ’अच्छा’, 51 से 100 के बीच ’संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ’मध्यम’, 201 से 300 के बीच ’खराब’, 301 से 400 के बीच ’बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ’गंभीर’ माना जाता है।

राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा

राजस्थान में जून वाली गर्मी का एहसास होने लगा है। राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है या उससे ऊपर क्रॉस कर गया है। सुबह से तेज धूप निकलने से दिन में गर्मी से हालत पतली हो रही है। हालांकि, सुबह हल्की सर्दी महसूस की जा रही है। आईएमडी ने फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में हीटवेव की एंट्री हो जाएगी।

हिमाचल-कश्मीर में बारिश का अलर्ट

पहाड़ों पर 3 मार्च की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जो 5 मार्च तक बना रहेगा। इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचे भागों पर बारिश हो रही है। वहीं, लद्दाख, पीर पंजाल और शिवालिक की पहाड़ियों पर छिटपुट बर्फबारी की संभावना है। हालांकि, मैदानी इलाकों में इसका असर नहीं दिखाई देगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 7 मार्च से दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जो 12 मार्च तक मौसम को प्रभावित करेगा। इस विक्षोभ का असर श्रीनगर, मनाली, शिमला समेत कई स्थानों पर रहने से बारिश की गतिविधियां दर्ज की जाएंगी। इस दौरान लाहौल स्पीति, कुकुमसेरी, ताबो, पहलगाम, गुलमर्ग, सोनमर्ग और रोहतांग इत्यादि इलाकों पर बर्फ गिरेगी, जिससे मौसम का मिजाज एक बार फिर से ठंडा होगा। वहीं, उत्तराखंड में भी 8 मार्च को कुछ इलाकों में बादलों की आवाजाही शुरू होगी और ऊंचे स्थानों पर बारिश एवं बर्फबारी रिकॉर्ड की जाएगी। हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी, लेकिन सुबह और शाम सर्दी का एहसास होगा।

5 मार्च गुरुवार का तापमान

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली16°C33°C
चंडीगढ़17°C32°C
मुंबई26°C33°C
जयपुर18°C34°C
भोपाल19°C33°C
लखनऊ17°C31°C
पटना18°C31°C
कोलकाता19°C32°C
चेन्नई22°C31°C
बेंगलुरु18°C32°C
रांची16°C29°C
देहरादून14°C16°C
शिमला12°C24°C
कश्मीर6°C17°C

हीटवेव क्या है?

मार्च की शुरुआत से ही अधिकांश राज्यों में तापमान बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 2 से 4 दिन में तेलंगाना, विदर्भ, मराठवाड़ा, तमिलनाडु और रायमसीला में दिन का तापमान तेजी से बढ़ सकता है। अगले 10 दिन में 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मैदानी इलाकों में हीटवेव के 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक होना आवश्यक है, जो सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा होना चाहिए। तटीय क्षेत्रों के लिए यह सीमा 37 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी क्षेत्रों के लिए 30 डिग्री सेल्सियस निर्धारित है। इस दौरान डीहाइड्रेशन, हीट क्रैम्प्स और जानलेवा हीटस्ट्रोक होने का खतरा बढ़ सकता है। ले चलमे से चक्कर आना, बेहोशी इत्यादि आने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

गर्मी कहां पड़ रही

देश के अधिकांश भागों पर तापमान में बढ़ोतरी जारी है। हालांकि, अभी भी हिमालयी राज्यों पर बर्फबारी से मौसम सर्द है, लेकिन उत्तर भारत में न्यूनतम और अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। लिहाजा, अगले सप्ताह तक मौसम काफी गर्म महसूस होगा। फिलहाल, दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर और गुजरात, महाराष्ट, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के अधिकांश भागों पर गर्मी का सिलसिला शुरू हो गया है। जल्द ही कुछ राज्यों में लू और सनबर्न का अलर्ट जारी हो सकता है।

सनबर्न क्या होता है?

गर्मी का सीजन शुरू होने के संकेत मिलने लगे है। लिहाजा गर्मियों के सीजन से बचाव के लिए सनबर्न का अलर्ट जारी किया जाता है। दरअसल, एक्सपर्ट के मुताबिक, सनबर्न त्वचा के लिहाज से काफी हानिकारक माना जाता है। चिकित्सीय भाषा में इसे डर्माटाइटिस सोलारिस कहा जाता है। सनबर्न सूरज की यूवी किरणों के अधिक संपर्क में आने से होती है। इससे स्किन पर इरिटेशन होने लगती है, जिससे त्वचा में छाले, सूजन और लाल दाग पड़ने लगते हैं और दर्द महसूस होता है। यानी की अधिकांश केस में स्किन झुलस जाती है, जिससे उसका कलर डार्क प्रतीत होता है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article