शहर

इंदौर हवाई अड्डा परिसर पर लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीमें मौजूद

मध्य प्रदेश के इंदौर के देवी अहिल्या बाई होलकर हवाई अड्डा परिसर में बुधवार की रात आग लगने की खबर है।

Image

इंदौर हवाई अड्डा परिसर पर लगी आग

मध्य प्रदेश के इंदौर के देवी अहिल्या बाई होलकर हवाई अड्डा परिसर में बुधवार की रात आग लगने की खबर है। सूचना है कि एयरपोर्ट परिसर में घास वाले मैदान पर अचानक आग लग गई है। जानकारी मिलते ही फायर डिपार्टमेंट की टीम मौके पर पहुंची और आग को काबू में कर लिया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

फायर सब इंसपेक्टर रूपचंद पंडित ने बताया कि हमें सूचना मिली है कि इंदौर हवाई अड्डे के अंदर घास वाले परिसर में आग लग गई है। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं और अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

दिल्ली के सदर बाजार स्थित दुकान में लगी आग

उधर, बुधवार की दोपहर दिल्ली के सदर बाजार में बारा टूटी चौक के पास एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। शार्ट सर्किट से शुरू हुई आग प्लास्टिक के खिलौनों के कारण तेजी से फैली। दमकल की 20 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। दमकल अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि हमें आग लगने की सूचना मिली। पास के दमकल स्टेशन से पहली दमकल भेजी गई और यहां पहुंचने पर पता चला कि आग थोड़ी गंभीर थी। आसपास के दमकल स्टेशनों ने भी अपनी दमकल भेजीं और अब कुल 16 दमकल यहां काम कर रही हैं... हम धुआं कम करने का काम कर रहे हैं और उसके बाद हताहतों की संख्या की जांच करेंगे।

इस हादसे में मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं। दैनिक जागरण के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एक युवक की जलकर मौत हो गई है। शेष लोगों को बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया है। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग तेजी से इमारत की चौथी मंजिल पर रखे प्लास्टिक के खिलौनों तक पहुंच गई और देखते ही देखते पूरी मंजिल में आग भड़क उठी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें