5 नवंबर को गाजियाबाद में योगी का शक्ति प्रदर्शन, पदयात्रा में शामिल होंगे 50 हजार लोग

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 5 नवंबर को 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ पदयात्रा निकलेगी, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ शामिल होंगे।

गाजियाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रस्तावित पदयात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 5 नवंबर को राजनगर एक्सटेंशन में बीजेपी की ओर से 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ पदयात्रा निकाली जाएगी। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई मंत्री, विधायक, नेता और पार्टी संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगे। बीजेपी ने इस कार्यक्रम में करीब 50 हजार लोगों के जुटने का दावा किया है।

Yogi Adityanath Ghaziabad Visit

सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो-MYogiAdityanath)

पदयात्रा के मद्देनजर प्रशासन और पुलिस ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिस रास्ते से मुख्यमंत्री की पदयात्रा गुजरेगी, उस रूट का पुलिस कमिश्नर ने निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।

End of Feed