आज आस्था की वकालत करने वाले पहले जय श्रीराम बोलने पर लाठी मारते थे, गोली चलाते थे - CM Yogi Adityanath

शामली में 581 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले की कानून-व्यवस्था व धार्मिक आयोजनों को लेकर निशाना साधा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यानी शुक्रवार 17 जुलाई को शामली में एक जनसंभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने शामली में 581 करोड़ रुपये से ज्यादा लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर ताबड़तोड़ हमले किए। उन्होंने दोनों पार्टियों को जिन्ना का उपासक बताया और कैराना से पलायन की वजह भी करार दिया। यही नहीं उन्होंने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आवाज उठाने पर सपा को घेरा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग आज आस्था की वकालत कर रहे हैं, वह 2017 से पहले जय श्रीराम बोलने पर लाठी मारते थे, गोली चलाते थे।

CM yogi Adityanath Shamli.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और सपा पर बोला हमला (स्क्रीनग्रैब: YouTube | Yogi Adityanath)

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम लोग अन्नदाता किसानों के उपासक हैं। आज उसी माध्यम से कार्य डबल इंजन की सरकार ने करके दिखाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये जो जिन्ना के अनुयायी हैं, इन्हें जब भी मौका मिलेगा तब ये आपको बांटने का कार्य करेंगे। जाति, क्षेत्र के नाम पर बाटेंगे और अराजकता फैलाएंगे। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व की सपा सरकार के साथ ही कांग्रेस पर भी डेमोग्राफी बदलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इनके कारण ही कांधला और कैराना से पलायन हो रहा था।

End of Feed