यूपी में त्योहारों पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों की खैर नहीं, योगी सरकार का सख्त अलर्ट; अधिकारियों की छुट्टियां भी की गईं रद्द

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कानून-व्यवस्था और आगामी त्योहारों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए। उन्होंने राज्य मुख्यालय से लेकर तहसील और थानों तक सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करने का आदेश दिया है, ताकि त्योहारों के दौरान प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था पूरी तरह सक्रिय रहे।

उत्तर प्रदेश में त्योहारों से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुथ अपनाया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि त्योहारों के मौके पर राज्य में किसी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस बाबत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव, दिवाली, छठ और देव दीपावली को देखते हुए प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ कहा कि त्योहारों के नाम पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ में मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कानून-व्यवस्था और आगामी त्योहारों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए। उन्होंने राज्य मुख्यालय से लेकर तहसील और थानों तक सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करने का आदेश दिया है, ताकि त्योहारों के दौरान प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था पूरी तरह सक्रिय रहे।

End of Feed