'बबुआ दोपहर में उठते हैं, शाम को जिम जाते हैं', बुलंदशहर में अखिलेश यादव पर सीएम योगी का तीखा हमला

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर में 574 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का तोहफा देने के बाद एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। योगी ने अखिलेश का नाम लिए बिना उनके पुराने डेली रूटीन पर तंज कसा

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बुलंदशहर का दौरा किया। यहां उन्होंने जिले को रफ्तार देने के लिए 574 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 57 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस विकास उत्सव के बीच मुख्यमंत्री (CM Yogi Attack on Akhilesh Yadav)के निशाने पर विपक्षी दल समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया अखिलेश यादव रहे। योगी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान उनकी दिनचर्या पर ऐसे सवाल उठाए कि सियासी पारा चढ़ गया।

cm yogi Attack on Akhilesh Yadav

बुलंदशहर को 574 करोड़ की सौगात देकर बोले योगी (फोटो: X/@myogiadityanath)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से बिना नाम लिए अखिलेश यादव को 'बबुआ' कहकर संबोधित किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की स्थिति बिल्कुल अलग थी। उस समय 'बबुआ' दोपहर में सोकर उठते थे। दो बजे तक तो वे सिर्फ तैयार हो पाते थे। इसके बाद शाम पांच बजते ही उनके जिम जाने का समय हो जाता था और फिर वे अपनी शाम की महफिलों में व्यस्त हो जाते थे।"

End of Feed