उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज; बिजली, बारिश और बर्फबारी की संभावना, येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में मौसम इन दिनों तेजी से बदल रहा है, जहां धूप के बाद अचानक बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी कर पर्वतीय जिलों में गरज-चमक और हिमपात की संभावना जताई है। बदलते हालात के बीच जहां किसानों को धूप से राहत मिली है, वहीं लोगों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम लगातार करवट बदल रहा है। कभी तेज धूप निकलती है तो कभी अचानक बारिश या ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो जाती है। इसी बदलते मिजाज के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर वर्षा और हिमपात को लेकर चेतावनी जारी की है। अगर शुक्रवार और शनिवार की बात करें तो इन दोनों दिनों पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा। शनिवार को आसमान पूरी तरह साफ रहा और लोगों ने दिनभर खिली धूप का आनंद लिया। मौसम विभाग के अनुसार आज भी मौसम सुहावना रहने की संभावना थी। लगातार तीसरे दिन साफ मौसम रहने से राज्य में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। खासकर दोपहर के समय ठंड से लोगों को काफी राहत महसूस हो रही है। लेकिन अब फिर एक बार मौसम बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।

Uttarakhand Yellow Alert

उत्तराखंड में येलो अलर्ट

अगले 24 घंटों होंगे भारी

इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि, उत्तराखंड अगले 24 घंटों के लिए राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी रहेगा। ऐसे में, बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में 3,200 मीटर और उससे ज्यादा ऊंचाई पर हल्की बारिश/बर्फबारी के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है, जिसमें गंगोत्री, केदारनाथ, सोनप्रयाग, मुनस्यारी, नंदा देवी नेशनल पार्क, बद्रीनाथ, जोशीमठ और आस-पास के इलाके शामिल हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों और पर्वतीय राज्य में आने वाले यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

End of Feed