Pratapgarh: पंचायत ने सुनाया तालिबानी फरमान, पेड़ पर बांधकर महिला के मुंह पर कालिख पोती-बाल काटे; फिर पुलिस की हुई एंट्री

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 29, 2024, 02:49 PM IST

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में पंचायत के आदेश पर एक महिला के बाल काटकर उसके मुंह पर कालिख पोती गई। इस मामले में अबतक 20 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्रतापगढ़: यूपी में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। यहां अब कानून को ताक पर रखकर पंचायतें अपना फरमान सुना रही हैं। ताजा मामला जिले के हथिगवां थाना क्षेत्र से आया है, जहां कथित रूप से पंचायत के फरमान पर एक महिला को पेड़ से बांधकर उसके बाल काट दिए गए और मुंह पर कालिख पोत दी गई। पुलिस ने इस मामले में 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

woman face blackened in pratapgarh

प्रतिकात्मक

महिला का था प्रेम प्रसंग

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी क्षेत्र) संजय राय ने सोमवार को बताया कि हथिगवां थाना क्षेत्र के छोटकी इब्राहिमपुर गांव में एक विवाहिता का अपने ही गांव के एक विवाहित व्यक्ति से कथित तौर पर प्रेम प्रसंग था। राय के अनुसार, प्रेम प्रसंग का पता लगने पर महिला का पति मुंबई से लौटा। रविवार को महिला के मायके के लोगों की मौजूदगी में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में महिला और उसका प्रेमी भी मौजूद था।

End of Feed