दो सिर, एक दिल और एक जिस्म… ओडिशा में जन्मे दुर्लभ जुड़वां बच्चे; डॉक्टर भी हैरान

ओडिशा के कंधमाल जिले में एक महिला ने दो जुड़वें बच्चों को जन्म दिया, जिनके सिर और गर्दन तो अलग हैं, लेकिन शरीर यानी धड़ एक ही है। दोनों बच्चों को हॉस्पिटल में डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है।

बेरहामपुर : कंधमाल जिले की 22 वर्षीय महिला ने दुर्लभ रूप से जुड़े हुए जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। दोनों बच्चों के सिर और गर्दन अलग-अलग हैं, लेकिन उनका धड़ एक ही है। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्चों की हालत गंभीर है और उनके बचने की संभावना बेहद कम है। उनका इलाज बेरहामपुर स्थित सरकारी एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चल रहा है।

Woman Gives Birth To Baby With Two Heads And One Body Newborn

ओडिशा में दुर्लभ जुड़वां बच्चों का जन्म

डॉक्टरों ने मंगलवार को बताया कि दोनों नवजात लड़के हैं और जन्म के समय उनका कुल वजन 2.250 किलोग्राम था। उन्हें अस्पताल की नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में रखा गया है।

End of Feed