Nagpur में भाजपा के कार्यक्रम में मची भगदड़, महिला की मौत, कई घायल

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 9, 2024, 03:36 PM IST

महाराष्ट्र के नागपुर शहर में भाजपा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भगदड़ में 50 वर्षीय महिला की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गए।

नागपुर: लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी मतदाताओं को लुभाने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। लेकिन कार्यक्रम में अव्यवस्थाएं लोगों के लिए किसी खतरे से कम नहीं। इसी प्रकार का मामला नागपुर से सामने आया है, जहां शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में भगदड़ मच गई, जिसमें 50 वर्षीय महिला की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गए।

Woman Died in BJP Program in Nagpur

बीजेपी के कार्यक्रम में महिला की मौत

श्रमिकों को बांट रहे थे बर्तन

सक्करदरा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब साढ़े 10 बजे रेश्मिबाग में भाजपा की नागपुर इकाई द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हुई।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में निर्माण श्रमिकों को बर्तन बांटे जा रहे थे और आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे।

End of Feed