सरकारी नौकर बनते ही बदला पति, रचाने चला दूसरी शादी; पानी की टंकी पर चढ़कर बीवी ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा

राजस्थान के दौसा में पति के दूसरी शादी करने की आशंका के बाद विवाहिता पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला सुबह करीब 6 बजे टंकी पर चढ़ी और लगातार आत्महत्या करने की चेतावनी देती रही।

दौसा : जिले के राहुवास थाना क्षेत्र में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला अपने पति की दूसरी शादी का विरोध करते हुए पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला करीब सात घंटे तक टंकी पर बैठी रही और लगातार पति व ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाती रही। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और महिला को समझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत और समझाइश के बाद आखिरकार महिला को सुरक्षित नीचे उतारा गया।

Dausa water tank protest

दौसा में महिला टंकी पर चढ़ी

महिला का आरोप है कि उसकी शादी कई साल पहले हुई थी। उस समय उसका पति बेरोजगार था, लेकिन शादी के बाद रेलवे में उसकी नौकरी लग गई। नौकरी मिलने के बाद पति का व्यवहार बदल गया और उसने पत्नी से दूरी बनानी शुरू कर दी। पीड़िता का कहना है कि अब उसका पति बिना तलाक दिए दूसरी शादी रचाने की तैयारी कर रहा है, जिसका वह लगातार विरोध कर रही है।

End of Feed