5000 रुपये के विवाद में महिला को जिंदा जलाया, हॉस्पिटल में तोड़ा दम; गुजरात में दिल दहला देने वाली वारदात

गुजरात के पाटण में 5,000 रुपये के उधार को लेकर हुए विवाद में महिला पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी गई। गंभीर रूप से झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।

गुजरात के पाटण में 5,000 रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने बड़ा मोड़ ले लिया। पुलिस शिकायत के अनुसार, एक महिला पर कथित तौर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी गई, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। शिकायत के मुताबिक, 35 वर्षीय पिंकीबेन पटणी ने करीब एक महीने पहले आरोपी बाबूभाई शंकरभाई रावल से 5,000 ब्याज पर उधार लिए थे। 12 जुलाई को आरोपी कथित तौर पर ब्याज सहित रकम की वसूली के लिए उनके घर पहुंचा। महिला ने पैसे नहीं होने की बात कहते हुए कुछ समय की मोहलत मांगी और पड़ोसी जीतुभाई पंचाल से बीच-बचाव करने का अनुरोध किया।

Woman burned to Die alive in Patan

डीवाईएसपी परेश रेनुका

आग की लपटों में घिरी महिला सड़क पर पहुंची

एफआईआर के अनुसार, बातचीत शुरू होने से पहले ही आरोपी कथित तौर पर एक प्लास्टिक की बाल्टी में ज्वलनशील पदार्थ लेकर पहुंचा और महिला पर उड़ेल दिया। इसके बाद उसने माचिस जलाकर महिला को आग के हवाले कर दिया। आग की लपटों में घिरी महिला सड़क की ओर भागी, जहां स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें धारपुर सिविल अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से झुलसने के कारण उन्हें बाद में अहमदाबाद सिविल अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

End of Feed