हजारीबाग में हाथियों का आतंक; हमले से छह की मौत, प्रशासन और वन विभाग अलर्ट

झारखंड के हजारीबाग जिले के चुरचू प्रखंड और आसपास के इलाकों में जंगली हाथियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में हुए हमले में छह लोगों की मौत के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है। ग्रामीण लंबे समय से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक हालात काबू में नहीं आ सके हैं।

Hazaribagh Elephant Attack: झारखंड के हजारीबाग जिले के चुरचू प्रखंड तथा आसपास के मांडू विधानसभा क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात हाथियों के हमले में छह लोगों की मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार, पिछले कई दिनों से हाथियों का एक झुंड लगातार गांवों में घुसकर जान-माल को नुकसान पहुंचा रहा है। स्थानीय निवासी प्रशासन से इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने और हाथियों से राहत दिलाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

Elephant Threat in Hazaribagh (Photo: ANI)

हजारीबाग में हाथियों का तांडव (फोटो: ANI)

हाथियों के हमलों से कई लोगों की गई जान

चुरचू प्रखंड के ग्रामीणों के अनुसार, बीते कुछ सप्ताहों में हाथियों के हमलों में कई लोगों की जान जा चुकी है। अलग-अलग घटनाओं में हाथियों ने ग्रामीणों को कुचलकर मार डाला है। ताजा मामला बीती रात का है, जब एक ही गांव में छह लोगों की मौत हाथियों के हमले में हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब 18 से अधिक हाथियों का एक झुंड पिछले कुछ समय से क्षेत्र में घूम रहा है। यह झुंड लगातार गांवों में घुसकर घरों और खेतों को नुकसान पहुंचा रहा है। हाथी जिस रास्ते से गुजरते हैं, वहां फसलें, मकान और सामने आने वाली हर चीज को रौंदते हुए आगे बढ़ जाते हैं।

End of Feed