सौरभ का कटा सिर बैग में रखकर प्रेमी संग सोई पत्नी; कबूलनामा सुन पुलिस भी चौंक गई!

Meerut Crime: उत्तर प्रदेश के मेरठ का रहने वाला 29 वर्षीय सौरभ राजपूत अपने पत्नी के जन्मदिन के मौके पर लंदन से अपने घर लौट रहा था और इस बात का जरा सा भी अंदाजा नहीं था कि 27 वर्षीय मुस्कान रस्तोगी ने उसकी हत्या की साजिश रची है। पुलिस ने दोनों को अदालत के समक्ष पेश किया जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Meerut Crime: उत्तर प्रदेश के मेरठ का रहने वाला 29 वर्षीय सौरभ राजपूत अपने पत्नी के जन्मदिन के मौके पर लंदन से अपने घर लौट रहा था और इस बात का जरा सा भी अंदाजा नहीं था कि 27 वर्षीय मुस्कान रस्तोगी ने उसकी हत्या की साजिश रची है। पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर सौरभ की हत्या की और बाद में शव के टुकड़े कर उसे एक ड्रम के अंदर रख सीमेंट से सील कर दिया।

Meerut Crime Scene

मेरठ क्राइम सीन

इस साजिश और धोखे का खुलासा तब हुआ जब मुस्कान और साहिल को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर मीडिया के सामने पेश किया। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया कि बेहोश करने वाली दवाएं खरीदने से लेकर चाकू से हमला करने और यहां तक कि शव को ठिकाने लगाने के लिए जगह की तलाश करने तक मुस्कान और साहिल ने सौरभ की हत्या की योजना बड़ी होशियारी से बनाई।

End of Feed