एक ही नंबर की गाड़ियां, ढाई करोड़ की घड़ी; कौन है तंबाकू किंग का रईसजादा शिवम, जिसने लैंबोर्गिनी से छह को रौंद डाला

तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा का परिवार काफी रईस है। कानपुर के अलावा देश की राजधानी दिल्ली में भी उसका आलीशान घर है। इतना ही नहीं, उसके पास कई मंहगी और लग्जरी गाडियां जैसे Rolls‑Royce Phantom, McLaren, Porsche और हादसे में शामिल Lamborghini Revuelto हैं।

कानपुर के पॉश इलाके ग्वालटोली की वीआईपी रोड पर रविवार दोपहर हुई रोडरेज की घटना की चर्चा हर ओर हो रही है। दावा है कि रविवार दोपहर नशे में धुत शिवम मिश्रा ने न आव देखा न ताव अपनी रईसी के मद में चूर उसने अपनी रफ्तार के सामने एक के बाद एक लोगों को कुचल डाला। चश्मदीदों के मुताबिक, काली रंग की उसकी लैंबॉर्गिनी बेकाबू रफ्तार में आई और राह चलते लोगों को कुचलती चली गई। इस हादसे में छह लोग घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले में जांच की जा रही है, इस बीच रईसजादे शिवम मिश्रा को लेकर कुछ ऐसी जानकारियां सामने आई हैं जो चौकाने वाली हैं। पता चला है कि उसके पास कई महंगी और लग्जरी गाड़ियां हैं, इतना ही नहीं इन गाडियों का नंबर भी एक ही जैसा है, जो बेहद चौंकाने वाला है।

कानपुर लैंम्बोर्गिनी हादसा।

कानपुर लैंम्बोर्गिनी हादसा।

कौन है लोगों को कुचलने वाला शिवम मिश्रा?

इस हादसे में आरोपी शिवम मिश्रा कानपुर के जानेमाने कारोबारी के.के. मिश्रा का बेटा है। के.के. मिश्रा बंशीधर एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक हैं, जो कानपुर इलाके में गुटखा निर्माताओं को तंबाकू सप्लाई करती है। इलाके में उन्हें ‘तंबाकू किंग’ भी कहा जाता है। शिवम मिश्रा काफी लग्जरी लाइफ जीता है। सामने आया है कि वो हीरे से जड़ी घड़ी पहनता है, जिसकी कीमत ढ़ाईं करोड़ से ऊपर है। उसकी कई फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, जिनमें उसकी लग्जरी लाइफ देखी जा सकती है।

End of Feed