चंदौली में BJP विधायक के काफिले में घुसी स्कॉर्पियो, टक्कर के बाद पलटी MLA की गाड़ी

चंदौली में बीजेपी विधायक सुशील सिंह के काफिले में सफेद स्कॉर्पियो ने घुसकर कई वाहनों को टक्कर मार दी। घटना में काफिले की तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं।

Chandauli Accident News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में सैयदराजा से भाजपा के विधायक सुशील सिंह के काफिले के साथ एक बड़ा हादसा हो गया। काफिले के बीच अचानक एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी घुस गई और एक के बाद एक कई वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में विधायक के काफिले की तीन गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि खुद विधायक की गाड़ी भी अनियंत्रित होकर पलट गई। विधायक ने घटना को संदिग्ध बताते हुए पुलिस में औपचारिक शिकायत देने की बात कही है।

Chandauli Accident

चंदौली में बीजेपी विधायक के काफिले में हादसा

कई वाहनों को टक्कर मारते हुए आगे निकली स्कॉर्पियो

बीजेपी विधायक सुशील सिंह के मुताबिक, काफिले में उनकी गाड़ी के पीछे करीब 15 और आगे लगभग पांच वाहन चल रहे थे। इसी दौरान उनके ठीक पीछे चल रहे एक वाहन का गंभीर एक्सीडेंट हो गया और उनकी अपनी गाड़ी भी पलट गई। विधायक ने बताया कि हादसे को अंजाम देने वाली स्कॉर्पियो उनकी गाड़ी को ओवरटेक करके आगे निकली और सामने चल रहे वाहन को टक्कर मार दी।

End of Feed