शहर

'विकसित भारत-समृद्ध उत्तर प्रदेश' कॉन्क्लेव: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- अल्पसंख्यक भी हमारे मित्र हैं

Viksit Bharat Samriddh UP Conclave: आज लखनऊ में टाइम्स नाउ नवभारत 'विकसित भारत-समृद्ध उत्तर प्रदेश' कॉन्क्लेव होस्ट कर रहा है। जहां यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा अल्पसंख्यक समुदाय के लोग उनके मित्र हैं, लेकिन वो बाबर जैसे आक्रांताओं के खिलाफ हैं।

Image

टाइम्स नाउ नवभारत के विकसित भारत-समृद्ध उत्तर प्रदेश में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

Viksit Bharat Samriddh UP Conclave: टाइम्स नाउ नवभारत के विकसित भारत-समृद्ध उत्तर प्रदेश कॉन्क्लेव में बात करते हुए उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भी उनके मित्र हैं, वो भी उनका साथ देते हैं। ब्रजेश पाठक ने कहा कि वो बाबर का महिमामंडन करने वालों के खिलाफ हैं, बाबर आक्रांता था।

'अल्पसंख्यक समुदाय मित्र, लेकिन हम आक्रांताओं के खिलाफ'

विकसित भारत-समृद्ध उत्तर प्रदेश कॉन्क्लेव में जब टाइम्स नाउ नवभारत के समित अवस्थी ने ब्रजेश पाठक से मुस्लिम समुदाय को लेकर जब सवाल पूछा, तब उन्होंने कहा- "अल्पसंख्यक समाज के मेरे मित्र हैं, आप देश के पहुंचे हुए मौलाना, जिन्हें आप जानते हो, मेरे व्यक्तिगत मित्र हैं, आप बुलाकर पूछो, वो मेरे साथ हैं। शिया समाज में जितने भी नेता हैं, सब मित्र हैं, हम सबके साथ खड़े रहते हैं काम के लिए, लेकिन बाबर आक्रांता था, ये कहने में क्या जा रहा है आपको, था कि नहीं था लुटेरा, आप उसको महिमांडित करेंगे, हमने वो कहा है, हम आज भी कहते हैं, हम आक्रांताओं के खिलाफ हैं, जिन लोगों ने हमारी सनातन संस्कृति को चोट पहुंचाई है। जिन्होंने हमारे मंदिरों को तोड़ा है, हम उसके हमेशा खिलाफ हैं।"

विकसित भारत-समृद्ध उत्तर प्रदेश कॉन्क्लेव

टाइम्स नाउ नवभारत का विकसित भारत-समृद्ध उत्तर प्रदेश कार्यक्रम ‘विकसित भारत @2047’ के लक्ष्य से जुड़ा है। इसका मकसद उत्तर प्रदेश को मजबूत, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने की योजना पर चर्चा करना है। इसमें अच्छे शासन, सबके विकास और जनता के हित की योजनाओं पर जोर दिया जाएगा, ताकि उत्तर प्रदेश 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ सके। इस कॉन्क्लेव में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ चीफ गेस्ट हैं। सीएम योगी भी यहां राज्य के विकास को लेकर अपने विचार रखेंगे। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से आयोजित हो रहा है। इसमें गोल्डी ग्रुप को-पावर्ड पार्टनर है और रुंगटा स्टील व डेनवर सहयोगी प्रायोजक हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article