पश्चिम बंगाल में 1 सितंबर से 'स्वच्छ ऐप' लॉन्च: दुर्गा पूजा से पहले सुधरेगी व्यवस्था, सड़क पर थूकने, गंदगी फैलाने पर लगेगा भारी जुर्माना!

What is Swachh App: नगर विकास विभाग शुरुआती तीन महीनों तक (सितंबर, अक्टूबर और नवंबर) जनता के बीच व्यापक जागरूकता अभियान चलाएगा। इस दौरान लोगों को सड़कों पर गंदगी न फैलाने की चेतावनी दी जाएगी।

West Bengal to launch Swachh App: पश्चिम बंगाल को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर विकास विभाग (Urban Development Department) दुर्गा पूजा से पहले एक बड़ा अभियान शुरू करने जा रहा है। आगामी 1 सितंबर से राज्य में 'स्वच्छ ऐप' (Swachh App) लॉन्च किया जाएगा। इस मुहिम के तहत सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने, प्लास्टिक या चिप्स के पैकेट फेंकने, थूकने और खुले में पेशाब करने वालों के खिलाफ पुलिसिया और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

राज्य के नगरपालिका मामलों की मंत्री अग्निमित्रा पॉल

राज्य के नगरपालिका मामलों की मंत्री अग्निमित्रा पॉल

3 महीने का 'सुधार पीरियड' और जागरूकता अभियान

सरकार इस कानून को तुरंत थोपने के बजाय नागरिकों को अपनी आदतें सुधारने का पूरा मौका देगी। नगर विकास विभाग शुरुआती तीन महीनों तक (सितंबर, अक्टूबर और नवंबर) जनता के बीच व्यापक जागरूकता अभियान चलाएगा। इस दौरान लोगों को सड़कों पर गंदगी न फैलाने की चेतावनी दी जाएगी और जागरूक किया जाएगा। तीन महीने की यह अवधि समाप्त होने के बाद, नियम का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस द्वारा सीधे जुर्माना (Fine) लगाया जाएगा।

End of Feed