बंगाल में 252 मदरसों को बंद करने का नोटिस, मंत्री दिलीप घोष बोले- अवैध गतिविधियां बर्दाश्त नहीं

पश्चिम बंगाल सरकार ने 252 मदरसों को बंद करने के नोटिस जारी किए हैं। मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि बिना सरकारी अनुमति के कोई मदरसा संचालित नहीं होने दिया जाएगा।

West Bengal News: पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में 252 अनधिकृत मदरसों को बंद करने का नोटिस जारी किया है। सरकार की ओर से यह कार्रवाई राज्य के इस्लामिक शैक्षणिक संस्थानों की समीक्षा के बाद की गई है। इस बीच पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने स्पष्ट रूप से कहा है कि राज्य में किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

dilip ghosh

मदरसों पर बंगाल सरकार सख्त, दिलीप घोष बोले- सिर्फ वैध अनुमति वाले संस्थान चलेंगे

दिलीप घोष ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिन संस्थानों के पास सरकार की वैध अनुमति नहीं है, उनकी गतिविधियां जारी नहीं रहने दी जाएंगी। उन्होंने कहा, “गैरकानूनी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर कोई मदरसा चलाना चाहता है तो उसे सरकार से अनुमति लेनी होगी। सिर्फ वैध अनुमति वाले संस्थानों को ही काम करने दिया जाएगा।”

End of Feed