पब्लिक प्लेस पर गुटखा-पान थूकने वालों सुधर जाओं, वरना देना पड़ेगा भारी जुर्माना, पश्चिम बंगाल सरकार ला रही सख्त कानून

पश्चिम बंगाल में गुटखा, पान, तंबाकू खाकर सावर्जनिक जगहों पर थूकने वालों के खिलाफ बंगाल सरकार सख्ती से कानून ला रही है। जिसके तहत भारी जुर्माना वसूल किया जाएगा। अभी तक जुर्माने की सही राशि तय नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार इस पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है।

पश्चिम बंगाल में सार्वजनिक स्थानों पर गुटखा-पान खाकर थूकने वाले लोग अपनी आदत सुधार ले, वरना ये बुरी आदत उनकी जेब पर भारी पड़ने वाली है। दरअसल बजट विधानसभा सत्र में इसको लेकर एक नया कानून लाया जाएगा। जिसमें पब्लिक प्लेस में गुटखा और पान खाकर थूकने वाले लोगों के लिए भारी जुर्माने का प्रावधान रहेगा। 10 फरवरी 2025 को राज्य विधानसभा का बजट सत्र शुरू होगा। जिसका उद्घाटन राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस करेंगे। 12 फरवरी को पश्चिम बंगाल का बजट पेश होगा।

CM Mamta

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी

अभी जुर्माने की राशि तय नहीं

राज्य सचिवालय नबन्ना में मंगलवार को पश्चिम बंगाल कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया। हालांकि अभी तक जुर्माने की सही राशि तय नहीं की गई है। सूत्रों ने बताया कि इस तरह के अपराध के लिए हर बार 1000 रुपये का एक समान जुर्माना तय किया जा सकता है। यह फैसला पश्चिम बंगाल की स्वच्छता के लिए बड़ा कदम है। इससे कोलकाता की खूबसूरती को बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।

End of Feed