कल का मौसम 06 February 2025: आंधी बारिश ओलावृष्टि बनेगी सिरदर्द, फरवरी में भीषण गर्मी का अलर्ट, कोहरा बर्फबारी बढ़ाएगी सर्द!

Kal Ka Mausam, 06 February 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर भारत में मौसम के तेवर नर्म हो रहे हैं, लेकिन तेज हवाएं सुबह शाम ठंडी का एहसास करा रही हैं। इन दिनों कहीं धूप कहीं छाया है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, पहाड़ी राज्यों हिमाचल और जम्मू कश्मीर के साथ मैदानी राज्यों राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी हो सकती है। कई क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से आंधी तूफान जैसी स्थिति भी देखी जा सकती है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से कोल्ड डे दर्ज किया जा रहा है तो मैदानी इलाकों में कोहरा परेशान कर सकता है।

kal ka mausam 6 february 2025.

भारत का मौसम कल

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा): उत्तर भारत में अभी मौसम के तेवर ऊपर नीचे होते रहेंगे। उधर, पूर्वोत्तर में अरुणाचल प्रदेश, उड़ीसा और असम समेत कई राज्य चक्रवात के प्रभाव में हैं। यहां चक्रवात की स्थिति बनने से तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट है। पहाड़ी राज्यों जम्मू कश्मीर और हिमाचल के ऊंचाई वाले भागों में बर्फबारी जारी है, जिससे वहां का न्यूनतम तापमान माइनस डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है और कोल्ड की स्थिति बनी हुई है। इधर, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान समेत हरियाणा-पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ का असर है, जिससे दिल्ली-एनसीआर में धूप छांव के बीच बूंदाबांदी का दौर देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की बात कही है। तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। हालांकि, 8 फरवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित करेगा, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव महसूस किया जाएगा। आईएमडी ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में भी बारिश का अनुमान जताया है। साथ ही कोहरा अभी ट्रेनों और हवाई यातायात पर प्रभाव डालता रहेगा।

दिल्ली-एनसीआर में बारिश

दिल्ली-एनसीआर में आईएमडी ने अभी बीच-बीच में बारिश जारी रहने की संभावना व्यक्त की है। पिछले दिनों हल्की बारिश से दिल्ली-एनसीआर की एक्यूआई में सुधार होने से प्रदूषण से थोड़ी राहत जरूर मिली है। आईएमडी ने 8 फरवरी तक बारिश कम होने का अनुमान लगाया है। लेकिन, कोहरे का स्तर बढ़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है। मौसम विभाग ने अभी आंधी-तूफान का भी अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में कैसा रहेगा कल का मौसम

दिल्ली में सर्दियों में इस बार काफी कम बारिश दर्ज की गई। हालांकि, फरवरी के शुरुआती दिनों में बूंदाबांदी ने मौसम बदल दिया। आईएमडी ने आगे 8 फरवरी तक आंधी एवं बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में पहुंचेगा, जिसके प्रभाव से 8 और 14 फरवरी के बीच पहाड़ों पर मौसम की गतिविधियां बनेंगी। 9 और 11 फरवरी के दरम्यान मौसम का ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। हालांकि, बारिश और बर्फबारी मुख्यत: पहाड़ों तक सीमित रहेगी। आईएमडी ने दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है , जो सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक होगा। मौसम विभाग ने दिन में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना व्यक्त है।

दिल्ली में कितना प्रदूषण है?

दिल्ली बारिश की वजह से हवा की गुणवत्ता में कुछ सुधार हुआ है। चांदनी चौक में कल वायु गुणवत्ता सूचकांक 265, आईटीओ पर 232, लोधी रोड पर 132 और श्री अरबिंदो मार्ग पर 228 रहा। आगे बारिश जारी रहती है तो एक्यूआई में और सुधार होने की उम्मीद है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा , 51 से 100 के बीच को संतोषजनक, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को बेहद खराब तथा 401 से 500 के बीच को गंभीर माना जाता है।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम

यूपी में अधिकतर इलाकों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। लेकिन, आठ जिलों में बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। आईएमडी ने प्रदेश के 8 जिलों में बहुत हल्की बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। जिन जिलों में बारिश होनी है, उनमें मुजफ्फरनगर, बिजनौर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, सहारनपुर और मुरादाबाद शामिल हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में सुबह और शाम घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। 6 फरवरी को पूर्वी यूपी और पश्चिमी दोनों ही भाग में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे से तेज हवाएं बहेंगी। हालांकि, बहुत घने कोहरे का अलर्ट नहीं जारी किया है। 8 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश से न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक कमी दर्ज की जाएगी।

बिहार में कैसा है मौसम

बिहार में अब धीरे-धीरे तापमान सामान्य हो रहा है। दिन में धूप रहने से सर्दी से काफी राहत है। मौसम विभाग ने 3 दिन तक मौसम में बदलाव आने की संभावना है, जिससे सर्दी का एहसास होगा। पटना समेत दक्षिणी भागों में कोहरे और आंशिक रूप से बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। वहीं, अररिया, पटना, मुजफ्फरपुर, गया, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, शिवहर, किशनगंज, हाजीपुर, राजगीर समेत कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना बनी रहेगी है। इस दौरान पछुआ हवाएं भी चलेंगी।

हरियाणा-पंजाब का मौसम

हरियाणा और पंजाब में पश्चिम विक्षोभ के असर से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अरब सागर से आने वाली हवाओं के कारण तीन फरवरी से ही मौसम में बदलाव शुरू हुआ है। अब मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना है। 9 से 11 फरवरी तक बारिश पंजाब-हरियाणा बॉर्डर की ओर शिफ्ट हो सकती है। 9 और 10 फरवरी को बादल छाए रहने की संभावना है।

राजस्थान में बारिश

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बीते 24 घंटे में राज्य के पूर्वी इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान धौलपुर के सैपऊ में छह मिलीमीटर, सरमथुरा में तीन मिमी, सीकर के नीमकाथाना में दो मिमी धौलपुर तहसील में दो मिमी, राजाखेडा में एक मिमी, धोलपुर के बाडी में एक मिमी और अजमेर तथा उसके आसपास में बूंदाबांदी दर्ज की गई।

राजस्थान में कितना तापमान है?

सीकर के फतेहपुर में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संगरिया में चार डिग्री, नागौर में 4.5 डिग्री, बीकानेर में 5.5 डिग्री, जालौर में 6.6 डिग्री, सिरोही में 6.9 डिग्री, डबोक में सात डिग्री, भीलवाडा और चित्तोडगढ में 7.7 डिग्री, पिलानी में आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में मंगलवार को दिन का सबसे अधिक तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस चित्तौड़गढ़ में दर्ज हुआ। डूंगरपुर में 29.2 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 27.4, जोधपुर में 26.2, बीकानेर में 25.1, जैसलमेर में 25.6, उदयपुर में 27.3, अजमेर में 25.4 और जयपुर में 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 8 फरवरी तक प्रदेश में आसमान साफ रहेगा और धूप होगी।

हिमाचल आंधी-तूफान अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी दर्ज की जा रही है। आईएमडी ने बुधवार को कुछ जिलों में आंधी और बिजली गिरने की आशंका व्यक्त करते हुए 'येलो' अलर्ट जारी किया। शिमला, कुल्लू, किन्नौर, लाहौल स्पीति तथा चंबा जिलों के कुछ स्थानों पर हिमपात हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, शिमला जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नारकंडा और कुफरी, चंबा के डलहौजी और कुल्लू जिले के मनाली और आसपास के इलाकों में हिमपात हुआ। मंडी जिले के सेराज, पराशर, शिकारी और कमरूनाग से भी हिमपात की खबरें मिलीं।

हिमाचल में कितना तापमान है?

मौसम विभाग के अनुसार, कोठी में 33 सेमी, गोंदला में 11 सेमी, केलांग में 9 सेमी, कुकुमसेरी में 8.3 सेमी, भरमौर में 8 सेमी, मनाली में 7.4 सेमी, जोत में 6 सेमी, कल्पा में 5.1 सेमी और शिल्लारू तथा खद्राला में 5 सेमी हिमपात हुआ। शिमला शहर में ओलावृष्टि हुई, जबकि आसपास के जुब्बड़हट्टी और कुफरी में क्रमशः 8.3 सेमी और 4 सेमी बर्फ गिरी। राज्य में सबसे अधिक वर्षा सलोनी में 44.3 मिमी दर्ज की गई। इसके बाद कसोल में 30 मिमी, करसोग में 24.3 मिमी, भुंतर में 21.4 मिमी, जोगिंद्रनगर में 19 मिमी, बंजार में 18.2 मिमी, शिमला में 16.2 मिमी और गोहर में 16 मिमी बारिश हुई।

कश्मीर में कैसा है मौसम

कश्मीर के कई हिस्सों में धूप नजर आ रही है, लेकिन ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी दर्ज की जा रही है, जिससे तापमान माइनस डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। यही कारण है कि वहां अधिकतर इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति है। डावर, कंजालवान, नीरू, बागतोर और तुलैल में चार इंच तक बर्फबारी दर्ज की गई थी। हालांकि, 31 जनवरी से श्रीनगर के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात और मैदानी इलाकों में बारिश से कश्मीर घाटी में लंबे समय से जारी शुष्क मौसम का दौर खत्म हो चुका है। आगे के लिए आईएमडी ने पश्चिमी विक्षोभ से बादलों के छाए रहने और वर्षा की संभावना व्यक्त की है। बारामूला, बांदीपोरा, कुपवाड़ा और सोनमर्ग जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से सामान्य जनजीवन पर असर पड़ रहा है। महीने के बीच तक काफी तापमान बढ़ने की संभावना है।

महाराष्ट्र में कैसा है मौसम

महाराष्ट्र के नागपुर, कोल्हापुर, औरंगाबाद, पुणे, जलगांव, ठाणे, रत्नागिरी, रायगढ़, हिंगोली और सिंधदुर्ग जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में महज 5 डिग्री सेल्सियस का अंतर देखा जा रहा है। यहां न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है। मुंबई के लिए आईएमडी ने बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी का पूर्वानुमान जारी किया है। फिलहाल, मुंबई में न्यूनतम तापमान 24°C और अधिकतम 28°C डिग्री सेल्सियस है। लेकिन, 15 फरवरी तक तेज गर्मी का एहसास होगा।

कोल्ड डे क्या होता है?

कश्मीर-हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में कोल्ड डे जारी है। लोग जानना चाहते हैं कि Cold Day क्या होता है? तो बता दें कि आईएमडी के मुताबिक, कोल्ड डे तब माना जाता है, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहे और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियत कम दर्ज किया जाए। उन दिनों को कोल्ड डे में काउंट करते हैं। इस दौरान दिन और रात के तापमान में अधिक अंतर नहीं होता है, लिहाजा लोगों को सर्दी से राहत की उम्मीद कम रहती है। इसके अभी और जारी रहने के संकेत हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar author

पुष्पेंद्र यादव यूपी के फतेहुपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। बचपन एक छोटे से गांव में बीता और शिक्षा-दीक्षा भी उसी परिवेश के साथ आगे बढ़ी। साल 2016 स...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited