West Bengal Bypolls: ममता के मैदान में न उतरने पर बदली रणनीति, बागी TMC खेमे ने उतारे नंदीग्राम और रेजिनगर में अपने दावेदार

West Bengal Bypoll: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर जारी सियासी घमासान अब उपचुनाव के मैदान तक पहुंच गया है। ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी गुट ने नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारकर ममता बनर्जी खेमे को सीधी चुनौती दी है। 6 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव में दोनों गुट TMC के नाम, संगठन और चुनाव चिह्न पर अपने दावे को मजबूत करने की कोशिश करेंगे।

West Bengal Bypoll: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के अंदर चल रहा विवाद अब उपचुनाव के मैदान में भी दिखाई देने लगा है। ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी TMC गुट ने सोमवार को 6 अक्टूबर को होने वाले नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया। इससे ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट के साथ उसकी चुनावी टक्कर और तेज हो गई है। दोनों खेमों के बीच पार्टी के नाम, संगठन पर नियंत्रण और चुनाव चिह्न को लेकर विवाद अभी भी जारी है। बागी गुट ने पूर्व मेदिनीपुर जिले की नंदीग्राम सीट से मोहम्मद एतेशामुल हक को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, मुर्शिदाबाद की रेजीनगर विधानसभा सीट से सफीउद्दीन शेख को चुनाव मैदान में उतारा गया है। इस घोषणा के साथ दोनों TMC गुटों के बीच उपचुनाव में सीधा मुकाबला होने की स्थिति बन गई है।

Ritabrata Banerjee

बागी TMC गुट के प्रमुख ऋतब्रत बनर्जी (फोटो- PTI)

ऋतब्रत ने पहले बोली थी क्या बात?

ऋतब्रत बनर्जी गुट के इस फैसले को इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में TMC की हार के बाद पार्टी में हुए विभाजन के बाद यह इस गुट की पहली बड़ी चुनावी परीक्षा होगी। इससे पहले ऋतब्रत गुट ने कहा था कि अगर नंदीग्राम सीट से ममता बनर्जी खुद चुनाव लड़ती हैं, तो वह अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगा। अब ममता बनर्जी के नंदीग्राम से चुनावी मैदान में नहीं उतरने के बाद बागी गुट ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। ऐसे में 6 अक्टूबर के उपचुनाव में TMC के दोनों धड़ों के बीच सीधा चुनावी मुकाबला देखने को मिल सकता है।

End of Feed