पुलिस को उनके कठोर और सख्त रवैया के लिए जाना जाता है। लेकिन सूरत में पुलिस का सौम्य व्यवहार देखने को मिला है। यहां पुलिस ने एक घर बसा कर दो परिवारों को एक किया है। गुजरात में सूरत जिले के वराछा इलाके में एक शादी समारोह हो रहा था, जिसमें खाना खत्म होने के कारण दूल्हा पक्ष के लोग नाराज हो गए और दुल्हे को मंडप से उठाकर वहां से बाहर ले गए। लेकिन पुलिस के एक एक्शन से दोनों परिवारों को समझा-बुझाकर जोड़ा और उनकी शादी करवाई। पुलिस ने इस रवैया ने लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया।
वराछा पुलिस ने स्टेशन में रचाई शादी
खाने की कमी के कारण बरात के वापस जाने से और शादी अधूरी रहने से दुल्हन पक्ष के लोग चिंतित हो गए और वराछा पुलिस स्टेशन का दरवाजा खटखटाया। पुलिस को पूरी घटना के बारे में बताया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत एक्शन मोड में आई और एक टीम का गठन किया गया। पुलिस की टीम ने दूल्हे को समझाया और अपने साथ पुलिस स्टेशन ले आए। पुलिस ने दूल्हे पक्ष के लोगों भी समझाया-बुझाया और स्टेशन में दूल्हे-दुल्हन की शादी रचाई।
पुलिस की मौजूदगी में दोनों ने एक दूसरे को माला पहनाकर शादी की। पुलिसकर्मियों की मानवता को देख सभी लोग आश्चर्यचकित हो गए। कहा जाता है कि खाकी वर्दी वाले बहुत कठोर होते हैं और अक्सर सख्ती का रुख अपनाते हैं। लेकिन सूरत में पुलिस का एक अलग ही अवतार देखने को मिला। यहां कठोर रवैया के पीछे छिपी कोमलता दिखाई दी। इस घटना में पुलिस के जवानों का सौम्य रवैया देखने को मिला, जिसमें उन्होंने लोगों का घर-संसार बचाते हुए देखा। दूल्हे राहुल प्रमोद महतो और दुल्हन अंजलि कुमारी मीटू सिंह ने इस पूरे मामले को लेकर पुलिस कर्मियों के प्रति आभार तक जताया।
