BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने फिर दिया पार्टी से इस्तीफा, अब प्राइवेट सेक्टर में जाएंगे!

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे शहजाद पूनावाला ने पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से मुक्त होने के अपने फैसले को दोहराया है। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन से इस बार उनका इस्तीफा स्वीकार करने की अपील की है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) ने एक बार फिर पार्टी के सभी पदों और सक्रिय प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। आज यानी सोमवार 17 अगस्त 2026 को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को लिखी चिट्ठी में उन्होंने अपने निर्णय को अंतिम बताते हुए इस्तीफा स्वीकार करने की अपील की। इससे पहले 30 जुलाई को भी उन्होंने इस्तीफे की पेशकश की थी, जिसे भाजपा ने स्वीकार नहीं किया था।

Shehzad Poonawala BJP

शहजाद पूनावाला ने भाजपा से इस्तीफा दिया, विचार से जुड़े रहने का संकल्प जताया

पूनावाला ने चिट्ठी में लिखा कि पार्टी की ओर से उनके इस्तीफे को स्वीकार करने से इनकार करने और फैसले पर पुनर्विचार के आग्रह के बाद उन्होंने इस पर लंबा विचार-विमर्श किया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद और BJP की सक्रिय प्राथमिक सदस्यता से अलग होने का निर्णय लिया है।

End of Feed