Video: मेडिकल परीक्षण कराने पहुंचे आरोपी ने महिला डॉक्टर को मारा थप्पड़, पुलिस की मौजूदगी में ही किया हमला

Maharashtra News: महाराष्ट्र के वर्धा जिले में तलेगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेडिकल जांच के दौरान एक आरोपी ने महिला डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया। पुलिस की मौजूदगी में हुई इस घटना के बाद डॉक्टरों ने ओपीडी सेवा बंद कर विरोध जताया है।

Maharashtra News: महाराष्ट्र के वर्धा जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और शर्मनाक घटना सामने आई है। आर्वी तालुका के तलेगांव श्यामजी पंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक अपराधी ने पुलिस की मौजूदगी में ही ड्यूटी पर तैनात महिला चिकित्सा अधिकारी को थप्पड़ मार दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पुलिस के सामने ही यह दुस्साहस साफ दिखाई दे रहा है। इस घटना के बाद पूरे चिकित्सक समुदाय में भारी गुस्सा है।

मेडिकल परीक्षण के दौरान हुआ अचानक हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी कादिर अली रज्जाक अली, जो कि स्थानीय निवासी है और जिस पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, उसे किसी मामले में अदालत में पेश किया जाना था। अदालत में पेश करने से पहले कानूनी प्रक्रिया के तहत उसका मेडिकल परीक्षण भी होना था। इसी सिलसिले में पांच पुलिसकर्मी आरोपी को लेकर तलेगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे। पीड़ित डॉक्टर का नाम श्रद्धा भुमरे है, जिन्होंने पेशेवर जिम्मेदारी निभाते हुए आरोपी की मेडिकल जांच पूरी की और औपचारिकता के तहत उससे दस्तावेज पर हस्ताक्षर कराए। लेकिन जैसे ही प्रक्रिया पूरी हुई, गुस्से में बौखलाए आरोपी कादिर अली ने अचानक आपा खो दिया और डॉक्टर को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। अचानक हुई इस हरकत से वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी पूरी तरह हैरान रह गए। हालांकि, इसके तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।

End of Feed