Pilibhit में शादी समारोह में पसरा मातम, टेंट पर दीवार गिरने से दो लोगों की मौत, दावत के समय हुआ हादसा

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 21, 2024, 04:50 PM IST

Pilibhit News: पीलीभीत के भसू़ड़ा गांव में शादी समारोह के दौरान टेंट पर कच्चे मकान की दीवार गिर गई। जिससे दो लोगों की जान चली गई और छह से अधिक लोग घायल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Pilibhit News: पीलीभीत के भसूड़ा गांव में शादी के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। यहां शादी समारोह के टेंट पर दीवार गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी और छह से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच कर रही है।

Dead

दीवार गिरने से दो लोगों की मौत (सांकेतिक फोटो)

हादसे के दौरान खान खा रहे थे लोग

कोतवाली बीसलपुर के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अशोक पाल ने बताया कि क्षेत्र के भसूड़ा गांव निवासी छेदालाल की पुत्री काजल की शादी के लिए बरेली से बारात आयी थी और विवाह समारोह के दौरान जब शनिवार की देर रात लोग खाना खा रहे थे, तभी एक मकान की कच्ची दीवार टेंट पर गिर गयी।

End of Feed