शहर

BJP MLA:विजयराघवगढ़ से बीजेपी विधायक संजय पाठक का जनता के बीच दोबारा 'जनादेश' लेने का ऐलान

BJP MLA: विजयराघवगढ़ विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक संजय पाठक ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को समय-समय पर जनता के बीच जाकर अपनी उपयोगिता और लोकप्रियता का आकलन करना चाहिए।

Image

बीजेपी विधायक संजय पाठक

BJP MLA: कटनी जिले की विजयराघवगढ़ विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक संजय पाठक एक बार फिर अपने अनोखे राजनीतिक कदम को लेकर चर्चा में हैं। अपने मौजूदा कार्यकाल के ढाई वर्ष पूरे होने के अवसर पर उन्होंने जनता के बीच दोबारा 'जनादेश' लेने का ऐलान किया है। यह घोषणा उन्होंने रविवार रात कैमोर नगर परिषद के एक कार्यक्रम के दौरान की।

संजय पाठक ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को समय-समय पर जनता के बीच जाकर अपनी उपयोगिता और लोकप्रियता का आकलन करना चाहिए। उन्होंने इसे लोकतंत्र की भावना से जुड़ा कदम बताते हुए कहा कि जनता ही अंतिम निर्णायक होती है, इसलिए उसके बीच जाकर समर्थन का परीक्षण करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि इस 'जनादेश' में उन्हें 51 प्रतिशत से कम समर्थन मिलता है, तो वे विधायक पद से इस्तीफा दे देंगे।

संजय पाठक ने चुनाव से पहले भी खुद की विधानसभा में वोटिंग करवाई थी

संजय पाठक ने चुनाव से पहले भी खुद की विधानसभा में वोटिंग करवाई थी। संजय पाठक ने उस समय ये कहा था कि अगर जनता उन्हें चुनाव लड़ने के लिए सही मानती है तो वोट देगी। पाठक के मुताबिक उन्हें उनके व्यक्तिगत जनादेश में 1 लाख 2 हज़ार वोट मिले थे। जबकि विधानसभा चुनाव में उन्हें 99 हज़ार वोट मिले यानि दोनों आंकड़े लगभग बराबर रहे।

संजय पाठक ने दावा किया कि अगर उन्हें 51 फीसदी से कम वोट मिले तो वो विधायक पद छोड़ देंगे। पाठक ने कहा कि मई या जून में वो खुद की विधानसभा में मध्यावधि वोटिंग करवाएंगे।

संजय पाठक इस वक्त विवादों में घिरे हुए हैं

गौरतलब है कि संजय पाठक इस वक्त विवादों में घिरे हुए हैं। एक केस के दौरान जज से संपर्क करने के आरोप में उनके खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में राजनैतिक रुप से भी संजय पाठक खुद को मजबूत बताने की कोशिश में हैं। फिलहाल सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि यह 'जनादेश' कैसे आयोजित किया जाएगा और जनता की प्रतिक्रिया क्या होगी। यह कदम न केवल क्षेत्रीय राजनीति में बल्कि व्यापक स्तर पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Makarand Kale
मकरंद काले author

सुखदुःखे समे कृत्वा लाभालाभौ जयाजयौ।\nततो युद्धाय युज्यस्व नैवं पापमवाप्स्यसि\n\nसाल 2008 में by chance journalist बना। 2013 से by choice journalist ह... और देखें

End of Article