ऑपरेशन रिजीम चेंज पर भड़के VHP अध्यक्ष आलोक कुमार, बोले- भारत में नेपाल-बांग्लादेश जैसे नहीं बनेंगे हालात

Regime Change: विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने ऑपरेशन रिजीम चेंज को लेकर बुधवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जो लोग सोच रहे हैं कि भारत में भी नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश जैसी स्थिति बनेगी, वो बड़ी गलतफहमी में हैं।

Regime Change: ऑपरेशन रिजीम की चर्चा पूरे देश में हो रही है। विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने भी वाराणसी में 'ऑपरेशन रिजीम चेंज' की चर्चाओं पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो लोग सोच रहे हैं कि भारत में भी नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश जैसी स्थिति बनेगी, वो बड़ी गलतफहमी में हैं।

Alok Kumar

वीएचपी अध्यक्ष आलोक कुमार (फाइल फोटो)

आलोक कुमार ने कहा, "देश में लोकतंत्र की जड़ें बहुत गहरी हैं। कुछ लोगों को लगता है कि भीड़ आएगी, प्रधानमंत्री आवास को घेर लेगी और पीएम मोदी को देश छोड़कर जाना पड़ेगा, ये सपना देखना बंद कर देना चाहिए।"

End of Feed