योगी सरकार के बनारस मॉडल की पूरे देश में हो रही है चर्चा, उनके काम को देखने माता वैष्णो देवी ​​श्राइन बोर्ड के 4 सदस्य आ रहे हैं काशी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 17, 2023, 03:26 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ कॉरिडोर को धरातल पर उतारने के बाद योगी सरकार ​की बनारस के विकास मॉडल की ​तारीफ पूरे देश भर में हो रही है। यही कारण है कि ​श्री माता वैष्णो देवी के दरबार से बाबा धाम की व्यवस्था ​को ​देखने ​​श्राइन बोर्ड के 4 सदस्य काशी आ रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों का जम्मू कश्मीर भी अब कायल हो गया है। यही कारण है कि श्री माता वैष्णो देवी के दरबार से बाबा धाम की व्यवस्था को देखने श्राइन बोर्ड के 4 सदस्य काशी आ रहे हैं। बाबा विश्वनाथ धाम के उद्घाटन के बाद काशी में श्रद्धालुओं की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। बीते साल 7.35 करोड़ श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में शीश नवाया थे। योगी सरकार केसुशासन और बनारस मॉडल की चर्चा पूरे देश में हो रही है, जिससे वाराणसी में पर्यटकों की संख्या निरतंर बढ़ती जा रही है। समय-समय पर अन्य प्रदेशों के लोग काशी और बाबा विश्वनाथ धाम के व्यवस्थाओं का बारीकी से अध्ययन करने आ रहे है। इसमें कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी शामिल हैं।

Yogi Adityanath, Mata Vaishno Devi Shrine Board, Shri Mata Vaishno Devi

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ

प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ कॉरिडोर को धरातल पर उतारने के बाद योगी सरकार की बनारस के विकास मॉडल की तारीफ पूरे देश भर में हो रही है। श्री काशी विश्वनाथ न्यास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा ने बताया कि श्री काशी विश्वनाथ धाम में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के दर्शन का प्रबंध (भीड़ नियंत्रण), बाबा का भोग प्रसाद, अन्न क्षेत्र (निशुल्क भोजन), साफ सफाई, मानव संशाधन प्रबंधन, रेवेन्यू जनरेशन समते अन्य व्यवस्थाओं को देखने के लिए माता वैष्णो देवी के श्राइन बोर्ड का एक दल श्री काशी विश्वनाथ धाम आ रहा है। इस दल में 4 सदस्य हैं जो 17 मई 2023 से 19 मई 2023 तक धाम की व्यवस्थाओं का अध्ययन करेंगे।

End of Feed