World's Longest River Cruise: गंगा विलास क्रूज पहुंचा वाराणसी, पानी पर तैरते महल को देखने उमड़े पर्यटक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 10, 2023, 10:06 PM IST

Ganga Vilas Cruise Launch: गंगा विलास क्रूज अब दुनिया की सबसे लंबी यात्रा पर जाएगा। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते रवाना करेंगे। यह क्रूज कोलकाता से स्विस मेहमानों को लेकर वाराणसी पहुंचा है। यहां के पर्यटन स्थलों को मेहमानों को घुमाया गया है। ताकि उन्हें यहां की सभ्यता-संस्कृति की जानकारी हो।

KEY HIGHLIGHTS
  • कोलकाता से स्विस मेहमानों को लेकर रवाना हुआ था क्रूज
  • मेहमान वाराणसी में कर रहे प्रवास
  • यात्रा को हरी झंडी मिलने के बाद 3200 किलोमीटर का सफर तय करेगा क्रूज


Varanasi News: अगले हफ्ते देश में क्रूज टूरिज्म के इतिहास में बड़ी शुरुआत होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंगा विलास क्रूज को दुनिया की सबसे लंबी जल यात्रा पर रवाना करेंगे। यह क्रूज 3200 किलोमीटर से अधिक की यात्रा तय करेगा। क्रूज भारत और बांग्लादेश से गुजरने वाली 27 नदी प्रणालियों के रास्ते अपनी मंजिल पर पहुंचेगा। इस लंबे सफर में क्रूज पटना, साहिबगंज, कोलकाता, ढाका और गुवाहाटी आदि शहरों से होकर गुजरेगा।

varanasi cruise

गंगा विलास क्रूज को प्रधानमंत्री करेंगे रवाना

इन शहरों के पर्यटन स्थलों को क्रूज पर सवार लोग घूमेंगे और उनसे जुड़ी जानकारी हासिल करेंगे। यह क्रूज लग्जरी सुविधाओं से भरपूर है। इसमें 18 सुइट हैं। क्रूज पर एक शानदार रेस्तरां, स्पा और सनडेक भी है। मेन डेक पर 40 सीटों वाला रेस्टोरेंट है। इसमें कॉन्टिनेंटल और भारतीय व्यंजनों के साथ कुछ बुफे काउंटर लगे हैं।

End of Feed