वाराणसी में सिनेमा जैसा सीन! प्रेमी के साथ पकड़ी गई पत्नी तो पति ने मंदिर में करवाई दोनों की शादी, WATCH VIDEO

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक ऐसा मामला देखने में आया है जो अक्सर फिल्मों के सीन में ही देखने को मिलता है। यहां एक ऐसा मामला सामने आया है कि जब पति को अपनी पत्नी के प्रेमी होने का पता चला तो उसने तुरंत उन दोनों की शादी करवाने का फैसला किया और मंदिर में शादी करवा दी।

वाराणसी: यूपी के वाराणसी में एक महिला बेवफा हुई तो उसके पति ने ऐसा कदम उठाया, जिसने हर कोई हैरान कर दिया। शादी के 25 साल बाद पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी। महिला और उसके प्रेमी ने एक दूसरे के गले में वरमाला डाला। अग्नि के सामने सात फेरे लिए। मंत्रोच्चार के बीच प्रेमी ने महिला की मांग में सिंदूर भरा। बड़ी बात ये है कि इस वाक्य का खुद साक्षी बना महिला का पति।

marraige

पति ने पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराई - (फोटो -टाइम्स नाउ नवभारत)

25 साल पहले हुई थी शादी

मिर्जापुर अहरौरा के रहने वाले के अरविंद पटेल की शादी 25 साल पहले चंदौली के दुल्हीपुर की रहने वाली रीना के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों को दो बच्चे हुए। बेटी की शादी हो चुकी है जबकि बेटा 16 साल का है। कुछ साल पहले महिला का संबंध पड़ोस के ही एक व्यक्ति से हो गया। दोनों दुनिया की नजरों से छिपकर मिलने लगे। प्रेम परवान चढ़ा तो महिला अपने मायके रहने लगी। बीच-बीच में वो अपने प्रेमी से मिलने आती थी। प्रेमी के चक्कर में महिला और उसके पति ने बीच में आए दिन विवाद होता था।

End of Feed