Varanasi News: वाराणसी में कोलकाता की कंपनी सात हजार करोड़ रुपए का निवेश करेगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) एवं कंपनी के बीच समझौता हुआ है। कंपनी ने निजी इंडस्ट्रियल टाउनशिप विकसित करने का प्रस्ताव सौंपा है। मुंबई की कंपनी इंडियन कॉरपोरेशन ने भी जिले में एक हजार करोड़ रुपए के निवेश का निर्णय लिया है। समझौते के अनुसार यह कंपनी जिले में वेयर हाउस एवं लॉजिस्टिक पार्क का निर्माण करेगी। भारतीय हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (भेल) ने भी 500 करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव सौंपा है। वाराणसी में भेल चार्जिंग स्टेशन बना सकती है।
वाराणसी में बनेगा लॉजिस्टिक पार्क (प्रतीकात्मक तस्वीर)
इस संबंध में यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष नाथ का कहना है कि नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापित होते ही यहां का उत्पादन क्षेत्र नई ऊंचाइयों को छुएगा, जिससे रोजगार बढ़ेगा। प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से युवाओं एवं लोगों को काफी अधिक संख्या में रोजगार मिलने वाला है। बताया कि यूपीसीडा को कुल 10 हजार करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव मिला है। कोलकाता की कंपनी सबसे अधिक 7 हजार करोड़ रुपए निवेश के लिए तैयार है।
