वाराणसी

Varanasi Tent City: शादी और प्री वेडिंग शूट के लिए नया डेस्टिनेशन बनेगी टेंट सिटी, सात फेरे लेने हैं तो आज ही करें बुकिंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 2, 2023, 09:19 PM IST

Varanasi Tent City: यूपी के वाराणसी में गंगा घाटों पर शादी और प्री वेडिंग शूट को यादगार बनाने वालों के लिए टेंट सिटी एक नया डेस्टिनेशन बनकर उभरेगी। टेंट सिटी बनाने वाली कंपनी शादी और रिसेप्शन के लिए खास पैकेज दे रही है। टेंट सिटी में बड़े हॉल के अलावा मंडप, द्वार पूजा स्थल व बारात घर बनाया गया है।

Image

प्री वेडिंग शूट और शादी के लिए नया डेस्टिनेशन बनेगी टेंट सिटी

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • वाराणसी में शादी और प्री वेडिंग शूट के लिए नया डेस्टिनेशन बनेगी टेंट सिटी
  • टेंट सिटी का संचालन करने वाली कंपनी ने जारी किया टैरिफ
  • आठ फरवरी को टेंट सिटी में होगी पहली शादी


Varanasi Tent City: उत्तर प्रेदश के वाराणसी स्थित गंगा किनारे बनी टेंट सिटी शादी और प्री वेडिंग शूट के लिए नया डेस्टिनेशन बनेगा। काशी की टेंट सिटी में अब लोग सात फेरे ले सकेंगे, साथ ही रिसेप्शन का आयोजन भी किया जा सकेगा। इसके लिए टेंट सिटी का संचालन करने वाली कंपनी ने टैरिफ जारी कर दिया। कंपनी खास पैकेज दे रही है। टैरिफ जारी होने के साथ ही बुकिंग भी शुरू हो गई हैं। इंक्वायरी भी आने लग गई हैं। टेंट सिटी में बड़े हॉल के अलावा मंडप, द्वार पूजा स्थल व बारात घर बनाया गया है।

दरअसल, काशी में आकर विवाह करने और गंगा घाटों पर प्री वेडिंग शूट कराने का लोगों में रुझान बढ़ा है। लोग घाट, मंदिर और सारनाथ आदि स्थानों पर प्री वेडिंग शूट के लिए भी दूर-दूर से आ रहे हैं। लोगों के लिए टेंट सिटी भी नया डेस्टिनेशन बनेगी।

दिन में शादी और रात में रिसेप्शन करने वालों को भुगतान करने पर छूट

टेंट सिटी बनाने वाली कंपनी की कार्यकारी निदेशक प्रोलिना बराड़ा के अनुसार, टेंट सिटी में शादी-विवाह के लिए एक योजना तैयार की गई है। शादी की बुकिंग कराने वालों को इसमें बनारस की थीम पर पूरी व्यवस्था दी जाएगी। हालांकि लोगों को अपनी पसंद के व्यंजनों के लिए अलग से खर्च करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि दिन में शादी और रात में रिसेप्शन करने वालों को भुगतान में छूट मिलेगी। इसके साथ ही टेंट सिटी में प्री वेडिंग शूट की सुविधा भी मिलेगी। प्रशासन ने भी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए टेंट सिटी में शादी-विवाह के लिए आकर्षक स्कीम देने का सुझाव दिया है।

शादी के लिए आठ फरवरी की पहली बुकिंग

वहीं, टेंट सिटी के जनरल मैनेजर वरुण कुमार पांडेय के अनुसार, पांच लाख रुपये खर्च कर लोग गंगा किनारे सात फेरे लेकर अपनी शादी को यादगार बना सकते हैं। पांच लाख रुपये के टैरिफ पर लोगों को हॉल, स्टेज, मंडप और द्वार पूजा स्थल डेकोरेशन के संग मिलेगा। इसके अलावा लोगों को 1500 रुपये प्लेट के हिसाब से खाने का अतिरिक्त चार्ज देना पड़ेगा। टेंट सिटी के हॉल से सीधे मां गंगा और काशी के खूबसूरत ऐतिहासिक घाटों के दर्शन भी होंगे। मां गंगा वर-वधु की शादी-विवाह में साक्षी बनेंगी। टेंट सिटी में शादी के लिए आठ फरवरी की पहली बुकिंग हो भी गई है। शादी विवाह के अलावा टेंट सिटी में लोग बर्थडे पार्टी और सालगिरह भी सेलिब्रेट कर सकेंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!