Varanasi Route Diversion: घर से निकलने से पहले जान लें रूट डायवर्जन, दो दिन बदली रहेगी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 10, 2022, 03:44 PM IST

Varanasi Traffic Alert: वाराणसी मुख्य शहर की एक बार फिर ट्रैफिक व्यवस्था बदली गई है। देव दीपावली के बाद अब राज्यपाल और मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने इसका पूरा प्लान जारी कर दिया है। ऐसे में शहरवासी घर से निकलने से पहले बदली हुई ट्रैफिक व्यवस्था को जान लें।

KEY HIGHLIGHTS
  • राज्यपाल और मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर बदली गई है शहर की ट्रैफिक व्यवस्था
  • वीआईपी आने के समय किया जाएगा वाहनों को डायवर्ट
  • कोई भी गाड़ी पुलिस लाइन चौराहा से गोलघर कचहरी चौराहा तक नहीं जाएगी

Varanasi Traffic News: शहर में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में अहम बदलाव किए गए हैं। शनिवार और रविवार को शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी। आज राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का आगमन है। जबकि रविवार को मुख्यमंत्री आएंगे। वीआईपी आगमन और प्रस्थान के वक्त वाहनों को डायवर्जन रहेगा। इस बारे में एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी का कहना है कि वीआईपी के आगमन और प्रस्थान के समय कोई भी गाड़ी पुलिस लाइन चौराहा से गोलघर कचहरी चौराहा नहीं जा सकेगी। इन गाड़ियों को पांडेयपुर चौराहे की ओर मोड़ा जाएगा।

varanasi traffic

वाराणसी का ट्रैफिक, जिसकी व्यवस्था दो दिन बदली रहेगी।

अंबेडकर चौराहा से किसी गाड़ी को गोलघर कचहरी तक नहीं जाने दिया जाएगा। इन गाड़ियों को जेपी मेहता की ओर से डायवर्ट किया जाएगा। जो सेंट्रल जेल सिकरौल होते हुए अपने गंतवय जा पाएंगे। चौका घाट चौराहा से किसी भी तरह की गाड़ी तेलियाबाग तिराहा की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।

End of Feed