Varanasi News: वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ का खतरा गहरा गया है। काशी के घाटों पर स्थित कई मंदिर जलमग्न हो गए हैं और घाट की सीढ़ियां पानी में डूब चुकी हैं। जलस्तर करीब 62 मीटर तक पहुंच गया है और यह प्रति घंटे 5 सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है।
वाराणसी में बाढ़ का खतरा (सांकेतिक फोटो)
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अब शवदाह स्थल भी घाटों के ऊपर स्थानांतरित किया जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर छोटी नावों का संचालन बंद कर दिया गया है। NDRF और जल पुलिस पूरी तरह सतर्क हैं, क्योंकि अगले दो दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
