वाराणसी

प्यार में खुदकुशी या मर्डर मिस्ट्री? कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले दो शव, युवती के सिर पर चोट के निशान

कुशीनगर के परसौनी गांव में युवक-युवती के शव संदिग्ध हालत में गन्ने के खेत में एक ही पेड़ से लटके पाए गए। युवक के पास खून के धब्बे मिले और युवती के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और हत्या या आत्महत्या की आशंका को लेकर जांच शुरू कर दी है।

Image

सांकेतिक फोटो (तस्वीर साभार- सोशल मीडिया)

Kushinagar News: उत्तर प्रदेश में कुशीनगर के गांव से एक युवक और युवती के शव संदिग्ध हालात में मिले है। दोनों के शव गन्ने के खेत में पेड़ से लटके मिले है। ग्रामीणों ने सुबह-सुबह पेड़ से शव को लटके देखा। उन्होंने पुलिस और परिजनों को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस की मौके पर घटनास्थल पहुंची। इस मामले में पुलिस हत्या या आत्महत्या समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

गांव में पड़ोसी थे युवक और युवती

यह घटना तमकुहीराज थाना क्षेत्र के परसौनी गांव के गन्ने के खेत में हुई। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान अशर्फी निषाद के पुत्र राहुल निषाद (20) और रामदेव कुशवाहा की पुत्री अंशु (18) के रूप में हुई है। दोनों एक ही गांव में पड़ोसी थे। पुलिस को ग्रामीणों से इस घटना की सूचना मिली। जिसके बाद थाना प्रभारी (एसएचओ) सुशील कुमार शुक्ला के नेतृत्व में तमकुहीराज थाने की एक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

शव के पास मिले खून के धब्बे

एसएचओ शुक्ला ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘शव सुबह करीब पांच बजे मिले। दोनों एक ही पेड़ से लटके हुए थे। युवक के शव के पास खून के धब्बे मिले और लड़की के सिर पर गहरी चोट के निशान थे।’’ उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हत्या और आत्महत्या समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अधिकारी ने कहा, ‘‘हम सभी सबूतों को ध्यान में रख रहे हैं और स्थानीय निवासियों से पूछताछ कर रहे हैं।’’ कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article