वाराणसी

Varanasi Weather: वाराणसी में मॉनसून सक्रिय; गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, तापमान में गिरावट की संभावना

वाराणसी में आज सुबह से ही आसमान में काले बादल मंडरा रहे हैं और ठंडी हवाएं मौसम को और भी सुहाना बना रही हैं। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, गुरुवार को शहर के कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Image

वाराणसी में आज का मौसम (सांकेतिक फोटो)

Photo : Times Now Digital

Varanasi Weather: उत्तर प्रदेश में मॉनसूनी बादल सक्रिय हो गए हैं, जिसके चलते राज्य के सभी 75 जिलों में बारिश हो रही है। वाराणसी में भी लगातार बादलों की आवाजाही बनी हुई है। मौसम विभाग ने 3 जुलाई के लिए गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। सुबह से ही शहर में काले बादलों का डेरा है और ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम सुहावना हो गया है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, वाराणसी में 4, 5 और 6 जुलाई को भी हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। हालांकि बुधवार को शहर में धूप और छांव का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है, लेकिन बारिश न होने के कारण लोग उमस और गर्मी से परेशान नजर आए। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा। आज अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना जताई गई है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article