Varanasi-Howrah Vande Bharat Express: अप्रैल में शुरू होगा वाराणसी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन, पीएम दिखा सकते हैं हरी झंडी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 12, 2023, 02:22 PM IST

Varanasi-Howrah Vande Bharat Express inauguration: उत्तर भारत के लोगों के लिए बेहद अच्छी खबर है। अगले दो महीने वंदे भारत एक्सप्रेस इस रूट पर चल सकती है। वाराणसी से हावड़ा तक इस ट्रेन का परिचालन होगा। इसके उद्घाटन को लेकर तैयारियां चल रहीं हैं। इससे यात्रियों का सफर काफी कम समय में पूरा हो सकेगा। पहले से कई रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन किया जा रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मार्च में पूरी हो रहीं हैं वाराणसी मंडल की कई रेल परियोजनाएं
  • कैंट स्टेशन पर 500 करोड़ रुपए से हो रहा रिमॉडलिंग कार्य
  • स्टेशन का तीसरा एंट्री गेट बना एवं कोच रेस्टोरेंट बन रहा


Varanasi-Howrah Vande Bharat Express operation: वाराणसी से हावड़ा के बीच अप्रैल से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलने लगेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जा सकती है। दरअसल, वाराणसी मंडल की कई रेल परियोजनाएं मार्च में पूरी हो रहीं हैं। उत्तर रेलवे के कैंट स्टेशन पर 500 करोड़ रुपए से यार्ड रिमॉडलिंग का काम चल रहा है। इस स्टेशन का तीसरा एंट्री गेट बन गया है। कोच रेस्टोरेंट भी बनकर तैयार हो जाएगा। लहरतारा-फुलवरिया फ्लाईओवर का भी निर्माण अंतिम चरण में चल रहा है। ऐसे में पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस स्टेशन से वाराणसी कैंट स्टेशन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्टेशन, गया, धनबाद होकर वंदे भारत एक्सप्रेस को हावड़ा तक जाना है। इस ट्रेन का ठहराव दोनों दिशाओं में बनारस स्टेशन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन, गया और धनबाद में होगा।

vande bharat news

वंदे भारत एक्सप्रेस वाराणसी से हावड़ा चलेगी (फाइल फोटो)

रेल अधिकारी के मुताबिक पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर से गया रूट के माध्यम से वंदे भारत एक्सप्रेस अप-डाउन करेगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर और गया रेलखंड के बीच पटरियों के सुदृढ़ीकरण का काम जोरों पर जारी है। इस रूट की 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली पटरियों को 150 से 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार क्षमता का बनाया जा रहा है। वाराणसी से हावड़ा का सफर छह से सात घंटे में ही पूरा होगा। वहीं, बनारस से गया का सफर दो घंटे में ही तय हो जाएगा। ट्रेन में स्लीपर कोच भी रहेंगे।

End of Feed